फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डकैती डाल ४०० बोरी सीमेंट लूटने वाले पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
डकैती डाल 400 बोरी सीमेंट लूटने वाले 5 धरे
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र में तिगरी गोल चक्कर के पास सीमेंट एजेंसी में डकैती डालकर 400 बोरी सीमेंट और ट्रैक्टर-ट्राली लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीपीएस से ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ में आए थे।
विजयनगर एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि रविवार को अलीगढ़ के पिसावा निवासी लखन उर्फ लक्की तोमर और मथुरा के नौझील स्थित बाजना गांव निवासी संदीप, मनिया, गौरव व सौरव को गिरफ्तार किया गया है। संदीप कुमार को तमंचा व दो कारतूस और 250 बोरी सीमेंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक अगस्त को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बृजपाल के ड्राइवर सर्वेश और कर्मचारी पप्पू व नरेंद्र के हाथ बांधकर पूरे मुंह पर टेप लपेटकर पीटा था। नरेंद्र के विरोध पर तमंचे की बट से उसका सिर फोड़ दिया था। ट्रैक्टर की चाबी लेकर भाग गए थे। आरोपियों ने ट्रैक्टर के साथ सर्वेश के 20 हजार रुपये व मोबाइल व पप्पू के 500 रुपये भी लूट लिए थे। 150 बोरी रास्ते में उतार दी थीं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैंग का सरगना सोनू उर्फ चाचा है। यह सभी को झगड़े की बात कहकर मथुरा से लाया था। उसने पहले इसके बारे में नहीं बताया था।
विज्ञापन

जीपीएस से दो घंटे में पकड़ा था ट्रैक्टर
एजेंसी संचालक बृजपाल सिंह निवासी राहुल विहार द्वितीय ने जीपीएस की मदद से लूट के दो घंटे बाद ट्रैक्टर को खुद ही ट्रेस कर लिया था। 250 बोरी सीमेंट के साथ ट्रैक्टर व एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई थी। विजयनगर थाना पुलिस ने भी इसमें बड़ा खेल किया था। डकैती की घटना को चोरी में दर्ज किया था। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया तो थाना पुलिस ने तत्काल अपनी गर्दन बचाने को मुकदमा डकैती में दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed