फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

खुद को पुलिसकर्मी बताकर एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी से ठग ली सोने की चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
खुद को पुलिसकर्मी बताकर एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी से ठग ली सोने की चेन
विज्ञापन

इंदिरापुरम। वैभवखंड के तिकोना पार्क में रविवार सुबह दो शातिरों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी रमा शर्मा (62) को मर्डर होने का डर दिखाकर सोने की चेन उतरवा ली। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
एनटीपीसी से डीजीएम के पद से सेवानिवृत्त चंद्रप्रकाश शर्मा परिवार के साथ एचआरसी प्रोफेशनल सोसायटी में रहते हैं। रविवार सुबह 10:45 पत्नी रमा शर्मा तिकोना पार्क में टहलने जा रही थी। उनका कहना है कि पार्क में एक युवक मिला जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनसे कहा कि पार्क में मत जाइए, उधर किसी का मर्डर हो गया है और जांच चल रही है। इसके बाद मेनगेट के पास रमा शर्मा को लाकर उनके गले से सोने की चेन उतरवा ली। पीड़िता से कहा कि इस चेन को कागज में रख लीजिए। आरोपी ने कुछ दूरी पर खड़े दूसरे युवक को भी पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद उन्हें कागज देकर घर जाने को कहा। पीड़ित ने कुछ दूर जाकर कागज खोला तो वह खाली मिला। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा मगर तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया, जिसमें बदमाश वारदात के दौरान साफ नजर आ रहे हैं। मगर उनका चेहरा और बाइक का नंबर पहचान में नहीं आ रहा।
विज्ञापन

पूर्व में हुईं वारदात, खुलासा एक का भी नहीं :
- नीतिखंड एक में कानूनगो पद से सेवानिवृत्त सुशील कुमार की पत्नी से टप्पेबाजों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर उनसे तीन लाख कीमत के गहने ठग लिए।
- वैभवखंड में जीसी ग्रैंड सोसायटी के पास पूर्व प्रफेसर कुमकुम भटनागर से पुलिसकर्मी बनकर दो लाख के गहने ठगे
- अभयखंड -3 में पुलिसकर्मी बनकर रजनी की बुजुर्ग मां से ठगों ने सोने की चूड़ियां ठगीं। नकली चूड़ियां देकर हुए फरार
- इंदिरापुरम के स्वर्णजयंती पार्क में पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग बिमलेस रस्तोगी के सोने के चार कंगन ठगे
- अभयखंड में पुलिसकर्मी बनकर छह बदमाशों ने सुशील सिन्हा को लूटने का प्रयास किया।
- लिंक रोड के रामप्रस्था कॉलोनी में पुलिसकर्मी बनकर दो बदमाशों ने सोने की चार चूड़ियां ठग लीं
- लिंकरोड के रामप्रस्था में पुलिसकर्मी बनकर बदमाशों ने राज सेहरा से दो चूड़ियां व अंगूठी ठग ली।
- वैशाली सेक्टर -2 मेंअशोक की पत्नी गुड्डी से बदमाशों नेहाल-चाल पूछने के बहाने कुंडल उतरवा लिए।
------------------------------
पीड़ित की शिकायत पर इलाके में बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पहचान की जा रही है। बदमाशों को जल्द पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। अभय मिश्रा, सीओ इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed