फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

टीकाकरण में नंबर एक गाजियाबादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
amar ujala - फोटो : amar ujala
टीकाकरण में नंबर एक गाजियाबादी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने में गाजियाबाद प्रदेश में सबसे आगे हैं। शुक्रवार को हुए टीकाकरण अभियान में दूसरी बार गाजियाबाद अव्वल आया। आठ महीने में अब तक 70.90% (1956000) का टीकाकरण हो चुका है, जबकि अभी 802526 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। जिले में 18 से 44 साल के 50.76 फीसदी टीकाकरण करा चुके हैं। जबकि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 60.42 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हुआ है। जिले में टीकाकरण कराने वाले कुल 2806929 लाभार्थी हैं। पहली डोज लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर दूसरी डोज लगवाने में कोई उत्साह नहीं दिखा रहे हैं।
शुक्रवार को तीसरे मेगा टीकाकरण अभियान में 66548 लोगों ने टीकाकरण कराया। जबकि शनिवार को जिले में 28 सरकारी एवं 14 प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों पर 12790 लोगों ने दूसरा डोज लगवाया। पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 70 फीसदी होने के बावजूद जिले मे दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या सिर्फ 20.78 प्रतिशत (406519 लाख) ही है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथूरिया का कहना है कि इस बार मेगा टीकाकरण अभियान में दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। चार अप्रैल से 18 वर्ष से 44 वर्ष वालों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद टीकाकरण कराने की मारामारी मचनी शुरू हुई थी। इसके बाद 21 जून से मेगा अभियान शुरू किया गया था। जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई मध्य तक टीकेे की आपूर्ति कम होने से मारामारी होती रही। इसके बाद तीन अगस्त को पहला मेगा अभियान चलाकर 79600 लोगों का टीकाकरण किया गया था। 27 अगस्त को तीसरा अभियान चलाया गया, अब छह सितंबर को फिर से बढ़ा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ भवतोष शंखधार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने में गाजियाबादी प्रदेश में सबसे आगे हैं। मेगा अभियान में दूसरी बार लक्ष्य से अधिक 115.81 % टीका लगाकर प्रदेश में टॉप पर हैं। दूसरे स्थान पर 115.09 फीसदी के साथ झांसी और 113.12 प्रतिशत के साथ देवरिया तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed