फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आज 75 केंद्रों पर होगा 29 हजार का टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आज 75 केंद्रों पर होगा 29 हजार का टीकाकरण
विज्ञापन

गाजियाबाद। आज 75 केंद्रों पर 29 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। बुधवार को नियमित टीकाकरण होने से सिर्फ 19 केंद्रों पर 7297 लोगों का टीकाकरण किया गया। प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ 47 लोगों ने टीकाकरण कराया। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण बढ़ने से लोग प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण नहीं करा रहे हैं।
घर-घर भेजी जाएगी पर्ची
टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए घर-घर पर्ची भेजकर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए मतदाता पर्ची की तर्ज पर बुलावा पर्ची तैयार करने के लिए गांव के प्रधान, शिक्षक, आशा और आंगनबाड़ी की टीम होगी जो मोबिलाइजेशन टीम का काम करेगी। जिस तरह से मतदाता पर्ची में मतदान का स्थल और तारीख लिखी होती है। उसी तरह बुलावा पर्ची में टीकाकरण बूथ और तारीख की जानकारी होगी।
विज्ञापन

20 हजार पर बनेगी क्लस्टर योजना
प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि 20 हजार की आबादी पर क्लस्टर योजना बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। हर क्लस्टर में टीकाकरण बूथ बनाया जाएगा। उस क्षेत्र में रहने वाले लाभार्थियों को बूथ पर आने के लिए पर्ची दी जाएगी। इस मामले में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव-स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जिलाधिकारी और सीएमओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के पास होगी पंजीकरण की सुविधा
कार्ययोजना के मुताबिक प्रत्येक क्लस्टर के लिए टीकाकरण की तिथियों एवं स्थान पहले ही घोषित कर दिए जाएंगे। इन सभी स्थलों पर वहीं पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा होगी और घर के नजदीक ही केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पंचायत घर, विद्यालय भवन या अन्य परिसर का उपयोग होगा। क्लस्टर में टीकाकरण टीम के पहुंचने से पहले मोबिलाइजेशन टीम तीन दिन तक लोगों को वैक्सीन व वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी देने के साथ ही संशय मिटाने का काम करेगी।

यह करेंगे टीकाकरण में सहयोग
टीकाकरण के प्रति लाभार्थियों को प्रेरित करने के लिए ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, ग्राम पंचायत सचिव और युवक /महिला मंगल दल का भी सहयोग लिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास खंड और शहरी क्षेत्र में शहरी निकाय को इकाई के रूप में लेकर कार्ययोजना बनानी है। इन इकाइयों को क्लस्टर में इस तरह से विभाजित किया जाएगा ताकि एक माह के अंदर टीकाकरण टीमें सभी क्लस्टर में पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed