फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

घर बैठे एक हफ्ते में पास होगा सेल्फ एप्रूवल श्रेणी का नक्शा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
घर बैठे एक हफ्ते में पास होगा सेल्फ एप्रूवल श्रेणी का नक्शा
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक साल पहले लागू हुए शासन के ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम की खामियों के चलते अब कोई आवासीय और व्यावसायिक नक्शा कैंसिल नहीं होगा। नक्शे से जुड़े ऑनलाइन सिस्टम की तकनीकी खामियां दूर होने के साथ ही 300 वर्ग मीटर तक के एकल आवासीय भवन बनाने वालों को बड़ी राहत मिली है। अब प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र की योजनाओं में 300 वर्ग मीटर तक के छोटे आवासीय नक्शे नई सेल्फ एप्रूवल श्रेणी में घर बैठे एक सप्ताह के अंदर पास हो जाएंगे।
नई व्यवस्था के तहत सेल्फ एप्रूवल श्रेणी के नक्शे आर्किटेक्ट के जरिए ऑनलाइन सिस्टम पर जमा होंगे। आर्किटेक्ट को मानचित्र बिल्डिंग बायलॉज के अनुसार बनाने की बात लिख कर देनी होगी। नक्शे में किसी भी प्रकार की त्रुटियां होने पर उसकी पूरी जबावदेही आर्किटेक्ट की होगी। नई व्यवस्था से महानगर के लाखों लोगों को नक्शा पास करवाने में अब कोई दिक्कत नहीं झेलनी होगी। लोगों को ऑनलाइन सिस्टम की तकनीकी खामियों के चलते अब नक्शों के लिए अब प्राधिकरण के चक्कर नहीं काटने होंगे। बीते एक साल से नक्शे संबंधी नए ऑनलाइन सिस्टम की खामियों के कारण बड़ी संख्या में नक्शे कैंसिल हो जा रहे थे। जीडीए सहित अन्य प्राधिकरण के सुझाव को शासन ने प्रभावी रूप से लागू किया है। जीडीए के सीएपीटी आशीष शिवपुरी का कहना है कि ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम की तकनीकी दिक्कतों को हल करने को शासन स्तर से नया सर्वर स्थापित किया गया है। प्राधिकरण से स्वीकृत कालोनी में छोटे भवनों के नक्शे सेल्फ एप्रूवल सिस्टम में आर्किटेक्ट के जरिए जमा हो सकेंगे। नक्शे में त्रुटियों पर सारी जवाबदेही आर्किटेक्ट की होगी। सेल्फ एप्रूवल श्रेणी, बड़े व छोटे व्यावसायिक व आवासीय श्रेणी में कुल 90 नक्शे बीते दो माह में पास हुए हैं।
विज्ञापन

एक माह में नए सेल्फ एप्रूवल श्रेणी के पास हुए 15 नक्शे
जीडीए में पहले 300 वर्ग मीटर तक के एकल यूनिट आवासीय नक्शे ऑनलाइन जमा होने के बाद तीन सप्ताह तक का वक्त लगता था। ऑनलाइन नक्शा आवेदन के बाद लखनऊ स्तर पर ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम का सॉफ्टवेयर उसकी जांच करता था। फिर प्राधिकरण के नियोजन अनुभाग के अधिकारियों की टीम विभिन्न बिंदुओं की जांच करती थी। इस पूरी प्रक्रिया में दो से तीन सप्ताह का समय लगता था। अब नई व्यवस्था से एक सप्ताह के अंदर ही आवासीय नक्शा पास हो जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के एक माह के अंदर सेल्फ एप्रूवल श्रेणी के 15 नक्शे पास हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह में 90 नक्शे हुए पास, 14 बड़े नक्शे
ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम की तकनीकी खामियां दूर होने से नक्शा पास होने में आ रही दिक्कतों का समाधान हो गया है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर होने के बावजूद बीते अप्रैल और मई माह में कुल 90 नक्शे पास हुए हैं। इनमें 300 वर्ग मीटर से बड़े व्यावसायिक और आवासीय 14 नक्शे शामिल हैं। 300 वर्ग मीटर से छोटे 60 आवासीय व व्यावसायिक नक्शों को मंजूरी मिली है। बाकी नक्शे सेल्फ एप्रूवल श्रेणी के तहत पास किए गए हैं।

बड़े व्यावसायिक नक्शों के लिए लगा नया सर्वर
नक्शा पास करने के ऑनलाइन सिस्टम में सबसे ज्यादा दिक्कत 300 वर्ग मीटर से बड़े व्यावसायिक और आवासीय नसों को पास होने में आ रही थी। समस्या के निदान के लिए शासन स्तर पर ऑनलाइन सिस्टम के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के साथ ही नया सर्वर लगाया गया है। वहीं बड़े व्यावसायिक व आवासीय नक्शे के लिए अलग से लखनऊ में सर्वर लगाया गया है। नए सर्वर से ऑनलाइन नक्शे की स्क्रूटनी और आसान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed