{"_id":"60a555f38ebc3e34fb488917","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd218964147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में न बहाए जाएं शव, नगर निगम ने बनाई निगरानी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में न बहाए जाएं शव, नगर निगम ने बनाई निगरानी कमेटी
विज्ञापन
नदी में न बहाए जाएं शव, निगम ने बनाई निगरानी कमेटी
गाजियाबाद। यूपी के बलिया और गाजीपुर में नदी में बड़ी संख्या में शव मिलने के बाद गाजियाबाद में भी नगर निगम ने निगरानी समिति बना दी है। बुधवार को महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने निगम अफसरों व पार्षदों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने अधिकारियों व पार्षदों की संयुक्त निगरानी समिति का गठन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में शव नदी में बहाने की घटना गाजियाबाद में न हो। कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार नगर निगम कराएगा। इसके लिए दो श्मशान घाटों पर निगम के दो सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
वर्चुअल बैठक के दौरान महापौर आशा शर्मा ने कहा कि इस कोरोना संक्रमण काल में लोगों का निधन होना दुखद है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि निगम क्षेत्र में हो रही लोगों की मृत्यु के बाद परंपरा के अनुसार उनका दाह संस्कार या दफीना कराया जाए। किसी भी स्थिति में शवों को जल में न बहाया जाए। महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में बनी निगरानी समिति में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर संयोजक सचिव, कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन खान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार और 10 पार्षदों को सदस्य बनाया गया है। बैठक में चिंता जताई गई कि हिंडन मोक्ष स्थली और नूरनगर स्थित श्मशान घाट हिंडन नदी किनारे हैं और यहां शवों को नदी में बहाए जाने की घटना हो सकती है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि हिंडन मोक्ष स्थली पर सफाई निरीक्षक अशोक पाल और नूरनगर श्मशान घाट पर नरेंद्र कुमार को कर्मचारियों की टीम के साथ तैनात किया गया है। निगरानी समिति समय-समय पर इन दोनों स्थलों पर जांच के लिए निरीक्षण करती रहेगी। सभी पार्षदों और महापौर ने ऑक्सीजन सिलिंडर आपूर्ति कराए जाने और मानसरोवर भवन में आइसोलेशन सेंटर संचालित किए जाने व कम्युनिटी किचन संचालित किए जाने पर नगर आयुक्त की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से शहर को मुक्त कराने के लिए नगर निगम हमेशा फ्रंट लाइन में दिखाई देगा।
निगरानी समिति में शामिल किए गए यह पार्षद
कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, मीनल रानी, यशपाल पहलवान, सुरेंद्र सैन, हिमांशु चौधरी, अमित डबास, अजय शर्मा, हरवीर सिंह, हेमलता शर्मा, जाकिर अली सैफी, श्रीभगवान अग्रवाल