फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now street food will be available online in ghaziabad

अब ऑनलाइन मंगा सकेंगे स्ट्रीट फूड

Fri, 19 Mar 2021 01:07 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 19 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Now street food will be available online in ghaziabad

ठेलों पर बने लजीज व्यंजनों का मजा अब गाजियाबाद के लोग ऑनलाइन आर्डर कर ले सकेंगे। डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के अधिकारी अब शहर के फूड ठेले वालों को भी ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से जोड़ेंगे। अब तक 42 ठेले वालों का पंजीकरण किया जा चुका है और जल्द ही 100 और को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना संक्रमणकाल में ठेले-पटरी वालों का कारोबार चौपट हो गया था। डूडा अब उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बैंकों से 10-10 हजार रुपये का लोन दिलाकर दोबारा कारोबार खड़ा कराने का प्रयास कर रहा है। इस बार खाद्य पदार्थ (टिक्की, चाट, चाइनीज फूड, दक्षिण भारतीय खाना आदि) वाले दुकानदारों को फूड डिलीवरी एप से भी जोड़ा जा रहा है। डूडा विभाग ऐसे ठेले वालों को नामचीन एप से जोड़ रहा है जो गुणवत्ता के मामले में खरे उतरते हैं। फिलहाल ऐसे 142 ठेले दुकानदारों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन एप का शुल्क भी डूडा जमा कराएगा
ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से दुकानदार को जुड़ने के लिए करीब 1500 रुपये पंजीकरण शुल्क देना पड़ता है। डूडा के अधिकारियों का कहना है कि उनके विभाग के माध्यम से इस एप से जुड़ने वाले ठेले-पटरी दुकानदार को यह शुल्क नहीं देना होगा। उस रकम का भुगतान डूडा कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ जाएगा कारोबार का दायरा
ठेले-पटरी दुकानदारों के कारोबार का दायरा बेहद सीमित रहता है। उसके आसपास के क्षेत्र के लोग ही ऐसे ठेले दुकानदारों के पास पहुंच पाते हैं। ऐसे में उनका कारोबार भी ज्यादा फल-फूल नहीं पाता है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से जुड़ने के बाद शहर के किसी भी कोने से उन्हें खाद्य पदार्थों का ऑर्डर मिल सकता है। यानी राजनगर की चाट अगर कोई इंदिरापुरम में मंगाना चाहता है तो वह ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगा सकता है। परियोजना अधिकारी, डूडा पवन कुमार शर्मा ने बताया कि फूड वैन और ठेलों पर कारोबार करने वाले दुकानदारों को फूड डिलीवरी एप से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। अभी तक 42 दुकानदारों को इस एप से जोड़ा जा चुका है, जल्द ही करीब 100 अन्य दुकानदारों को इस एप से जोड़ा जाएगा। इस एप से जुड़ने में दिलचस्पी रखने वाले ठेले-पटरी दुकानदार डूडा कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed