{"_id":"6053a9478ebc3e8d1853cb4c","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2156577134","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मियों ने कैंटीन के खाने का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मियों ने कैंटीन के खाने का किया बहिष्कार
विज्ञापन
धरना देते कर्मचारी।
निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मियों ने कैंटीन के खाने का किया बहिष्कार
साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 की सीईएल (सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड )कंपनी के कर्मचारियों का बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। इस बीच यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने दोपहर के समय कैंटीन के खाने का बहिष्कार किया। इसके बाद सभी कर्मचारी एकत्रित हुए और मुख्य गेट पर विरोध में नारेबाजी की।
यूनियन के पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि संयुक्त कर्मचारी संगठन के बैनल तले कर्मचारी यूनियन निजीकरण के खिलाफ सीईएल बचाओ अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार को यूनियन के विरोध प्रदर्शन का पांचवा दिन था। जहां कर्मचारियों और अधिकारियों ने कैंटीन में खाने का बहिष्कार किया शाम को मुख्य द्वार पर बैठक हुई। इसमें कामरेड टीके थॉमस ने कहा कि अन्य दिनों की भांति आज भी लंच समय में सभी कर्मचारी कंपनी के बाहर आए और केंद्र सरकार की निजीकरण को लेकर तैयार नीति का जबरदस्त नारेबाजी के साथ विरोध किया। रामविलास छोकर ने लोगों से कहा हमारी लड़ाई अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए है। सभी कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस दौरान मुकेश कुमार भारती, जगपाल, देवेंद्र गाबा और सत्येंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।