{"_id":"60525bfb8ebc3ed82e4a310b","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2155449172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदपुरम में एक लाख की स्ट्रीट लाइटें खंभों से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदपुरम में एक लाख की स्ट्रीट लाइटें खंभों से चोरी
विज्ञापन
नगर निगम
गोविंदपुरम में एक लाख की स्ट्रीट लाइटें खंभों से चोरी
गाजियाबाद। गोविंदपुरम में नगर निगम की स्ट्रीट लाइटें चोरी हो गईं। 20 खंभों से नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें रातों रात चोरी हो गईं। क्षेत्रीय पार्षद ने इसकी शिकायत बुधवार को प्रकाश विभाग के प्रभारी से की है। उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
वार्ड-30 की पार्षद रीना देवी का कहना है कि गोविंदपुरम में रिलायंस मॉल से लेकर बस अड्डे तक करीब 20-22 स्ट्रीट लाइटें लगी हुई थीं। कुछ दिन पूर्व यह लाइटें यहां से किसी ने उतार लीं। निगम के क्षेत्रीय प्रकाश निरीक्षक को जानकारी दी लेकिन उन्होंने लाइटें उतरवाने से इनकार किया। निगम के अधिकारियों को भी लाइटें उतारने की जानकारी नहीं है। पार्षद का कहना है कि ये लाइटें चोरी कर ली गई हैं। इनकी कीमत करीब एक से सवा लाख रुपये के बीच है। लाइटों की निगरानी क्षेत्रीय प्रकाश निरीक्षक की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में इस मामले की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने इस क्षेत्र में अंधेरा होने से हो रही परेशानियों की शिकायत प्रकाश विभाग के प्रभारी व महाप्रबंधक योगेश गुप्ता से की है। पार्षद ने खाली पड़े पोल पर नई लाइटें लगवाने की मांग की है। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।