{"_id":"603bec358ebc3ec4840c5fc3","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2145935183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के सिर पर पिस्टल रख दवा व्यापारी के घर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के सिर पर पिस्टल रख दवा व्यापारी के घर डकैती
विज्ञापन
पीड़ित व्यापार का परिवार।
- फोटो : GHAZIABAD City
बेटे के सिर पर पिस्टल रख दवा व्यापारी के घर डकैती
गाजियाबाद। पॉश कालोनी राजनगर सेक्टर-6 में छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने आयुर्वेद दवा व्यापारी के घर रविवार तड़के 3:30 बजे डकैती डाली। खिड़की की ग्रिल उखाड़कर बदमाश घर में घुसे। बदमाशों ने पहले दवा व्यापारी और उसके छोटे बेटे को गन प्वाइंट पर लिया। फिर व्यापारी की पत्नी व बड़े बेटे को भी बंधक बना लिया। दवा व्यापारी को मारने की धमकी दी तो उनकी पत्नी ने ज्वेलरी, डेढ़ लाख कैश, अन्य महंगा सामान निकालकर बदमाशों को दे दिया। आधे घंटे तक बदमाश घर में रहे और व्यापारी से मारपीट भी की। वह बच्चों की गुल्लक तक ले गए। डकैती की सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी निपुण अग्रवाल और सीओ सेकेंड अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे। बाद में एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अफसरों से जानकारी ली।
राजनगर सेक्टर-6 निवासी पवन गर्ग, पत्नी रिशू गर्ग, बेटा शिवा और अर्थव के साथ रहते हैं। उनका चौपला बाजार में आयुर्वेदिक दवाइयों का पुराना कारोबार है। उन्होंने बताया कि साढ़े तीन बजे ड्राइंगरूम की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर चार बदमाश घर में घुस आए। जबकि उनके दो साथी बाहर खड़े रहे। दो बदमाशों के हाथ में पिस्टल और दो के हाथ में छुरी थी। बदमाश सबसे पहले कारोबारी के कमरे में पहुंचे। सो रहे कारोबारी और उनके छोटे बेटे को बदमाशों ने हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बेटे का चीखना सुनकर दूसरे कमरे से पवन की पत्नी रिशू आई तो बदमाशों ने उसे भी बंधक बना लिया। इसके बाद बड़े बेटे को भी कब्जे में ले लिया। पवन गर्ग का कहना है कि दो बदमाश उन्हें और दोनों बेटों को बंधक बनाए रहे। जबकि दो बदमाशों ने उनकी पत्नी से स्टोर में रखी अलमारियों के ताले खुलवाकर डेढ़ लाख रुपये, सात लाख के जेवरात और करीब लाखों की घड़ियां लूट ली। शोर मचाने पर बदमाश उन्हें गोली मारने की धमकी देते रहे। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को कॉल कर सूचना दी।
बदमाशों को घर में पांच लाख कैश की थी सूचना
बदमाशों ने रिशू से कहा कि मुखबिर ने उन्हें घर में पांच लाख कैश होने की सूचना दी थी। वह बार-बार रुपये छुपाने की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सारा पैसा और ज्वेलरी निकाल दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। सभी की हत्या कर देंगे। पीड़िता ने कहा कि जो भी है, आपको दे दिया है। बाकी आप तलाशी ले सकते हैं। बदमाशों ने आधे घंटे तक घर खंगाला। उन्होंने बताया कि बदमाश आपस में बोल रहे थे कि घर में ज्यादा पैसे होने की सूचना गलत निकली। बदमाशों की बातचीत से साफ है कि घटना में परिवार का कोई जानकार शामिल हो सकता है। परिवार को डराने के लिए बदमाशों ने उनके सामने पिस्टल लोड भी की थी।
विज्ञापन
व्यापारी व दो बेटों को लिटाकर ऊपर से डाला कंबल
बदमाशों ने पहले व्यापारी को उलटा लेटने के लिए कहा। उसके बाद बेड पर दोनों बेटों को भी लिटा दिया। बदमाशों ने उनके ऊपर कंबल डाल दिया और ऊपर से पिस्टल सटा दी। शोर करने पर पवन से मारपीट की और गोली मारने की धमकी भी दी। इसके बाद बदमाशों ने घर खंगाला। पीड़ित ने बताया कि उनके घर में सीसीटीवी नहीं लगा है। साथ ही उनके पड़ोसियों के घर भी सीसीटीवी नहीं हैं। पुलिस आसपास के घरों में सीसीटीवी लगे होने की जांच कर रही है।
घर में घुसते ही पानी में डाल दिए मोबाइल
रिशू ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते ही बेड पर रखे सभी मोबाइल बंद कर दिए और बाल्टी में रखे पानी में डाल दिए। बताया कि बदमाश बच्चों की गुल्लक नहीं ले रहे थे। बाद में एक बदमाश के कहने पर उन्होंने गुल्लक ले ली, लेकिन मंदिर में रखी गुल्लक को हाथ नहीं लगाया। बदमाशों ने ड्राइंग रूम में रखे लैपटॉप और डीएसएलआर कैमरे को भी हाथ नहीं लगाया।
जीतू, जितेंद्र के नाम से बुला रहे थे बदमाश
पीड़िता ने बताया कि बदमाशों की बोलचाल स्थानीय थी। वह वापस में बात भी कर रहे थे कि और जगह देखो कहीं पैसे तो नहीं रखे हैं। उसके बाद उन्होंने पूरे घर को खंगाल लिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने कई बार बाहर खड़े अपने साथी को जीतू और जितेंद्र नाम से पुकार कर आवाज भी दी थी।
पहले चोरी की अफवाह, बाद में लूट
डकैती रविवार तड़के 3:30 बजे पड़ गई थी, लेकिन उसके बाद पुलिस महकमे से चोरी होने की सूचना मिलती रही। बाद में लूट का मामला बताया गया।