{"_id":"6032ac178ebc3ee92b275ae2","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2141707170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट न पहनने पर कार सवार का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट न पहनने पर कार सवार का किया चालान
विज्ञापन
पीड़ित सुरेश कुमार।
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट न पहनने पर कार सवार का काट दिया चालान
गाजियाबाद। पुलिस का खेल भी निराला है। कार चला रहे व्यक्ति का हेलमेट न लगाने पर 500 रुपये का चालान काट दिया। जबकि चालान पर उनका कार में बैठे हुए फोटो है। पीड़ित को चालान कटने के 10 महीने बाद पता चला, जब चालान घर पहुंचा।
नंदग्राम निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह कार का प्रयोग करते हैं। उनके पास एक चालान पहुंचा जो 10 महीने पुराना है। वह कार में बैठे हुए हैं और जो चालान उनके पास आया है, उसमें हेलमेट न पहनने पर 500 रुपये का चालान काटा हुआ है। उन्होंने बताया कि चालान में 19 अप्रैल 2020 की तारीख लिखी है। उन्होंने कहा कि जब कार चला रहे हैं तो हेलमेट कैसे पहन सकते हैं। कार चलाते समय तो हेलमेट पहनने का कोई नियम नहीं है। अगर, ऐसा कोई नियम गाजियाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने बनाया है तो वह लोगों को जागरूक करे। इस तरह के चालान कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि चालान को निरस्त किया जाए। वहीं अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले को दिखवाया जाएगा और चालान काटने वाले कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।