{"_id":"6032a9368ebc3ee9593b1d19","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd214170589","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ नए कोरोना मरीज मिले, एक हुआ डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ नए कोरोना मरीज मिले, एक हुआ डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ नए कोरोना मरीज मिले, एक हुआ डिस्चार्ज
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में रविवार को आठ नए मरीज मिले हैं, जबकि एक मरीज संक्रमण मुक्त हुआ है। अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 26727 हो चुकी है, इनमें से 26557 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अब तक इलाज में 102 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी जिले में 68 लोगों का उपचार चल रहा है।
अभी भी जिले में प्रतिदिन पांच से 10 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसके बावजूद अधिकांश लोग लापरवाही बरत रहे हैं। अब लोग न तो मास्क लगाते हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। पिछले एक सप्ताह से कई राज्यों में दोबारा संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि अभी किसी भी तरह की लापरवाही खतरनाक होगी, इसलिए अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि आने वाले तीन महीने तक सावधानी बरती जाए। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। अभी हाथ मिलाने या गले मिलने के बजाए दूर से ही नमस्ते करें और हाथ धोने पर विशेष ध्यान दें।