फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

छात्रा ने माफ नहीं किया तो आरोपी की वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
छात्रा ने माफ नहीं किया तो आरोपी ने वीडियो की वायरल
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में अभिषेक नाम केयुवक ने मोहल्ले में ही रहने वाली स्नातक की छात्रा की अश्लील वीडियो वायरल कर दी। उसने फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो पोस्ट की, साथ ही अपने दोस्तों व छात्रा के जानकारों को भी भेजीं। पीड़िता की तहरीर के आधार केस दर्ज कर पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने पूर्व में अभिषेक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। जेल से बचने के लिए उसने माफी मांगकर मामला रफा-दफा करने की बात कही थी लेकिन छात्रा ने उसे माफ करने से इनकार कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने छात्रा की वीडियो वायरल कर दीं।
छात्रा का कहना है कि अभिषेक काफी समय से उसके पीछे पड़ा हुआ है। वह रास्ते में आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट करता था। करीब दो साल पहले उसने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करा दिया था। अभिषेक ने जेल जाने से बचने के लिए माफी मांगकर पीछा छुड़ाने की जुगत भिड़ाई थी, लेकिन छात्रा ने माफ करने से साफ इन्कार कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोप है कि जेल से आने के बाद अभिषेक कुछ दिनों तक शांत रहा। लेकिन कुछ दिनों पहले छात्रा की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
विज्ञापन

पहले ही धमकी देकर करता था ब्लैकमेल
छात्रा का कहना है कि अभिषेक ने अपने मोबाइल में उसकी वीडियो बना ली थीं। वह पहले भी उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। आरोप है कि छेड़छाड़ के मामले में जेल जाने का बदला लेने के लिए ही उसने उसकी वीडियो अश्लील बनाकर फर्जी सोशल अकाउंट्स पर वायरल कर दीं। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed