{"_id":"5ff0c4c38ebc3e3ead4e3c50","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2113090135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद भी नहीं कम हुआ प्रदूषण स्तर, देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद भी नहीं कम हुआ प्रदूषण स्तर, देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद भी नहीं कम हुआ प्रदूषण, एक्यूआई 462
साहिबाबाद। ठंड का बढ़ने के साथ ही गाजियाबाद में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। बारिश के बाद भी प्रदूषण में कमी नहीं आई। शनिवार को गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआई मानक से साढ़े चार गुना से अधिक 462 दर्ज किया गया।
शुक्रवार को जिले का का एक्यूआई 470 था। शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद इसमें कमी की उम्मीद थी लेकिन प्रदूषण स्तर कुछ खास कम नहीं हुआ। पीसीबी अधिकारियों की माने तो तापमान कम होने से मौसम में नमी बनी है। सर्दियों में बारिश के बाद नमी और बढ़ जाती है। जिस कारण प्रदूषण स्तर में कोई कमी देखने को नहीं मिली। तेज हवाएं ही प्रदूषण स्तर का कम कर सकती है। गाजियाबाद के मॉनिटरिंग स्टेशन के आंकड़े देखें तो लोनी का एक्यूआई सबसे ज्यादा 479 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 10 का स्तर 625 और पीएम 2.5 का स्तर 495 दर्ज हुआ। इंदिरापुरम का एक्यूआई 472 रहा। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 622 व 515 दर्ज किया गया। संजय नगर का एक्यूआई भी मानकों से साढ़े चार गुना अधिक रहा। यहां पर एक्यूआई 454 रहा। यहां पर पीएम 10 का स्तर 467 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 331 दर्ज हुआ। वसुंधरा का एक्यूआई 443 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का सतर 679 और 517 रहा।