फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डासना जेल के छह बंदी सहित 88 नए संक्रमित मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
डासना जेल के छह बंदी सहित 88 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में डासना जेल के छह बंदी सहित 88 नए मरीज सामने आए हैं। 89 लोगों को डिस्चार्ज किया। अब तक 18034 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से लोग 16811 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1141 का इलाज चल रहा है। 82 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को विजय नगर में एक ही परिवार के छह लोग, सेंट जोसफ अस्पताल में बुजुर्ग, आर्डनेंस फैक्टरी मुरादनगर कैंपस में रहने वाले दो लोग, विजय नगर में पति-पत्नी, भाई की पत्नी, राजेंद्र नगर में एक ही परिवार में दादी-पोता व बेटा संक्रमण की चपेट में आए हैं। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ही जागरूक नहीं है। जिले में 1135 स्वास्थ्य क्षेत्र में सिर्फ 160 ने स्टाफ की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। विभाग के अनुसार, जिले में 267 छोटे-बड़े अस्पताल और नर्सिंग होम और 652 क्लीनिक पंजीकृत हैं। सरकारी स्तर पर 116 स्वास्थ्य संस्थाएं संचालित हैं। सरकारी 116 स्वास्थ्य संस्थाओं में से 39 ने ही कर्मचारियों का जानकारी उपलब्ध कराई है। अब किसी भी मरीज के 25 संपर्क वालों की कोरोना जांच की जाएगी। अभी तक सिर्फ 15 लोगों की जांच की जा रही है। दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में संक्रमण बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव हेकाली झिमोमी ने वीडियो कांफ्रेसिंग में कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके पहले सात, दस, 12 और बाद में 15 संपर्क वालों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed