{"_id":"5f32f0688ebc3e3ca603fdb6","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2035761186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से अगवा दुष्कर्म पीड़िता की बरामदगी को हरदोई में डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से अगवा दुष्कर्म पीड़िता की बरामदगी को हरदोई में डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल से अगवा दुष्कर्म पीड़िता की बरामदगी को हरदोई में डेरा
गाजियाबाद। मेडिकल परीक्षण के दौरान जिला अस्पताल से अगवा हुई दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की तलाश में गाजियाबाद पुलिस ने हरदोई में डेरा डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की लोकेशन हरदोई में मिली है। वह अपहरण और दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए आरोपी के परिजनों के पास बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बरामदगी के बाद पीड़िता के बयान दर्ज करा कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने मार्च 2019 में सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय बहन का 5 मार्च 2019 को पड़ोस में ही रहने वाला अशोक नामक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर नाबालिग पीड़िता की तलाश शुरू कर दी थी। बीते दिनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया गया था। गत शनिवार को पुलिस किशोरी को लेकर जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंची थी। जहां से किशोरी को दोबारा से अगवा कर लिया गया। किशोरी के साथ गई महिला होमगार्ड ने सोमवार को नगर कोतवाली में अपहरण का केस दर्ज कराया था।
पुलिस के मुताबिक किशोरी के परिजन मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं, जबकि जेल भेजा गया आरोपी भी हरदोई का ही बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पीड़िता आरोपी के परिजनों के साथ हरदोई में है। जिसके बाद पुलिस की दो टीमें हरदोई रवाना हो गई हैं।