{"_id":"624193d1e661a80280549b64","slug":"ghaziabad-nayab-tehsildar-office-catches-fire-documents-kept-in-office-turn-to-ashes-enquiry-ordered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: नायब तहसीलदार के कार्यालय में लगी भीषण आग, ये दस्तावेज जलकर हुए राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: नायब तहसीलदार के कार्यालय में लगी भीषण आग, ये दस्तावेज जलकर हुए राख
Mon, 28 Mar 2022 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Mar 2022 04:24 PM IST
सार
नायब तहसीलदार को मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं, उसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग में कितने जरूरी दस्तावेज जले हैं।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार के दफ्तर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद तहसील परिसर में सोमवार सुबह नायब तहसीलदार के कार्यालय में आग लग गई जिसके चलते कार्यालय में रखे दस्तावेज जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अब तक की जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी। एसडीम विनय कुमार ने तहसील परिसर में अन्य अधिकारियों के साथ हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जिन दस्तावेजों में आग लगी है वह पूर्व चुनावों के संक्षिप्त फॉर्म थे जो कार्यालय में रखे थे। यह दस्तावेज ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं थे।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं, उसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग में कितने जरूरी दस्तावेज जले हैं।