फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad murder slap

बहू के थप्पड़ मारने पर सास-ससुर ने की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder slap
बहू के थप्पड़ मारने पर सास-ससुर ने की हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहू द्वारा ससुर को थप्पड़ मारने पर सास-ससुर ने मिलकर बलकटी से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या में पति भी शामिल था। हत्या के बाद धड़ को मुरादनगर के जंगल में फेंक दिया। सिर को गंगनहर में फेंक दिया। पति ने घटना को छिपाने के लिए 112 पर कॉल करके पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को शक होने पर जांच कर आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से बलकटी, स्कूटी और मृतका रिया का फोन बरामद किया है।
सीओ प्रथम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ विहार के रहने वाले आकाश त्यागी का विवाह दस माह पहले रिया जैन से हुआ था। दोनों एक दूसरे को 2015 से जानते थे। पढ़ाई के दौरान से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार की सहमति से दस माह पहले दोनों की शादी हो गई, लेकिन रिया के ससुराल पक्ष के लोग रिया का दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। हत्यारोपी सुरेश त्यागी ने पुलिस को बताया कि एक दिन झगड़े में रिया ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज होकर ससुर सुरेश त्यागी और सास ऊषा त्यागी ने रिया के हत्या करने की साजिश रची। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ऊषा ने बताया कि रिया को अक्सर पेट में दर्द होने की शिकायत रहती थी। ऐसे में सास व ससुर ने रिया का अल्ट्रासाउंड कराने का बहाना बनाकर उसे ले गए। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे आकाश से संजयनगर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाने के लिए ऑटो बुक कराया। इस बात की सास व ससुर को जानकारी थी कि अल्ट्रासाउंड केंद्र दो बजे बंद हो जाता है। दो बजे के बाद रिया को ऑटो में लेकर गई और ससुर पीछे से स्कूटी पर गया। वहां अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद मिला। केंद्र के बाहर पहुंचे ससुर ने दोनों को घुमाने के लिए स्कूटी पर ले गया।
विज्ञापन

रास्ते में लिया खाने का सामान, नशीला पदार्थ मिलाकर रिया को दिया
हत्यारोपी सुरेश त्यागी ने पूछताछ में बताया कि रास्ते में जाते समय उन्होंने खाने का सामना लिया और एक जगह रूककर उन्होंने नशीला पदार्थ मिलाकर रिया को दे दिया। इसके बाद रिया बेसुध हो गई तो सास-ससुर रिया को मुरादनगर के जंगल में ले गए और धारदार हथियार से उसका गला काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने रिया के भाई को गुमशुदी की सूचना दी
शक न हो इसके लिए आकाश ने रिया के भाई राहुल को रिया के लापता होने की जानकारी दी। आकाश ने कहा कि रिया के लापता होने की सूचना उसने पुलिस को दे दी है।
पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की शिकायत की
हत्या करने के बाद सुरेश और ऊषा घर लौट आए। इसके बाद आकाश ने 112 पर कॉल कर पुलिस को अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत की। आकाश ने कहा कि रिया उसकी मां के साथ बाजार गई थी। उसी दौरान कार सवार कुछ लोग उसकी मां को धक्का देकर उसकी पत्नी को ले गए।

लापता रिया का शव मुरादनगर के शहजादपुर के जंगल से बरामद किया। रिया के पति, सास व ससुर ने पुलिस पूछताछ में रिया की हत्या की बात कबूली है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने मृतका का सिर धड़ से अलग कर नहर में फेंक दिया था। मृतका के सिर की तलाश गोताखोरों से कराई जा रही है।
- स्वतंत्र सिंह, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed