फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad modinagar man killed her wife brutally while returning home in jungle

दवा दिलाने के बहाने पत्नी को ले आया बाहर, लौटते वक्त पहले चाकू से किए कई वार फिर पत्थर से कुचला सिर

Thu, 21 Jan 2021 10:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद (मोदीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद (मोदीनगर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 21 Jan 2021 10:12 AM IST
सार

- दवाई दिलाने के बहाने पत्नी को मोदीनगर ले गया था पतला निवासी हत्यारोपी पति
- लौटते वक्त पत्नी को मौत के घाट उतारा, स्कूटी मौके पर छोड़ी और घर मोबाइल रखकर हुआ फरार

विज्ञापन
ghaziabad modinagar man killed her wife brutally while returning home in jungle
मौके पर जमा भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मोदीनगर के निवाड़ी थानांतर्गत कस्बा पतला निवासी मनोज चौधरी ने बुधवार शाम अपनी पत्नी कोमल (38) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी फिर पत्थर से सिर भी कुचल दिया। वह मोदीनगर से दवाई दिलाने के बहाने पत्नी को स्कूटी पर लेकर गया और लौटते वक्त जंगल में हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन


हत्यारोपी मौके पर स्कूटी छोड़कर घर पहुंचा और वहां मोबाइल रखकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर चाकू और खून से सना हुआ पत्थर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कस्बा पतला निवासी मनोज चौधरी किसान है। वर्ष 2002 में उसकी शादी नूरपुर निवासी कोमल (38) के साथ हुई थी। मनोज को एक बेटा-बेटी हैं। बताया गया कि कोमल को किसी पशु ने टक्कर मारकर चोटिल कर दिया था।  मनोज बुधवार शाम उपचार कराने के लिए उसे चिकित्सक के पास ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटते समय मनोज ने खेत देखने के बहाने स्कूटी कुसैड़ी के जंगल की तरफ मोड़ दी। कुछ देर फसल आदि देखने के बाद मनोज ईख के खेत में गया और चाकू से कोमल पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस को मौके से स्कूटी, चाकू तथा दवाएं आदि मिली हैं। मृतका के भाई हरीश ने उसके पति मनोज सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

पारिवारिक विवाद ने उजाड़ दिया घर

बताया गया कि मनोज के मुकाबले कोमल अधिक पढ़ी लिखी थी। मनोज के दो बच्चे हैं। बेटी प्रियांशी (16) तथा पुत्र विपुल (11) है। कोमल के भाई हरीश ने आरोप लगाया कि मनोज आए दिन उसकी बहन को परेशान करता था। जिस कारण दोनों में अनबन रहती थी। विवाद बढ़ने पर कोमल कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई। बताया गया कि दो माह पूर्व ही माफीनामे के बाद कोमल वापस ससुराल आई थी। भाई ने आरोप लगाया कि मनोज साजिश के तहत ही कोमल को पतला लाया था और बुधवार को उसकी हत्या कर दी।

योजनाबद्ध तरीके से दिया हत्याकांड को अंजाम
मनोज ने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया। उसने पहले ही पूरी प्लानिंग कर रखी थी।। कुसैड़ी के जंगल की तरफ मुड़ने के बाद मनोज एक खेत में गया और वहां से चाकू निकालकर लाया। उसी चाकू से पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचला।

अवैध संबंधों की बात आ रही सामने
हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। कई बार मारपीट और सार्वजनिक रूप से झगड़ा भी हुआ। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण क्या है, इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस से बचने को मोबाइल घर पर रखा
मनोज ने पुलिस से बचने के लिए मौके पर स्कूटी छोड़ी और फिर घर जाकर मोबाइल रख दिया। ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि मौके से स्कूटी के अलावा चाकू और पत्थर दोनों मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि हत्या किस चीज से की गई है। हत्या के पीछे अभी तक पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed