{"_id":"601ab1a1653b7c750257678c","slug":"ghaziabad-man-dead-body-found-in-drain-at-loni-police-probe-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः नाले के अंदर बोरे में मिला शव का धड़ से नीचे का हिस्सा, पुलिस कर रही दूसरे हिस्से की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः नाले के अंदर बोरे में मिला शव का धड़ से नीचे का हिस्सा, पुलिस कर रही दूसरे हिस्से की तलाश
Wed, 03 Feb 2021 07:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Feb 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
लोनी में नाले में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
लोनी कोतवाली लोनी की लालबाग सब्जी मंडी रोड स्थित नाले में युवक की हत्या कर धड़ के नीचे का हिस्सा बोरी में डाल कर फेंका हुआ मिला। बुधवार दोपहर आसपास के लोगों ने नाले में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धड़ के नीचे के हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शरीर के दूसरे हिस्से की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लोनी कोतवाली के लाल बाग सब्जी मंडी रोड नाले के अंदर एक युवक की हत्या कर धड़ के नीचे के हिस्से को बोरे में बंद कर अज्ञात लोग नाले में फेंक कर चले गए। बुधवार दोपहर एक कुत्ता नाले में पड़े बोरे के अंदर शव को खींच कर बाहर निकाल रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान आसपास के लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने धड़ को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टीम ने नाले में धड़ के दूसरे हिस्से की तलाश की, लेकिन दूसरा हिस्सा नहीं मिल सका। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन नहीं हो सकी।
विज्ञापन
लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि धड़ के नीचे का हिस्सा करीब 8 से 10 दिन पुराना लग रहा है। शरीर के दूसरे हिस्से की पुलिस तलाश कर रही है। घर के नीचे के हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर का दूसरा हिस्सा मिलने पर घटना के बारे में पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।