{"_id":"5831d8774f1c1b5701b3989e","slug":"ghaziabad-kanpur-train-accident-battalion-of-the-national-disaster-response-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर ट्रेन हादसे में गाजियाबाद से भी गई एनडीआरएफ बटालियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर ट्रेन हादसे में गाजियाबाद से भी गई एनडीआरएफ बटालियन
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
रेल दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पुखरायां में हादसे की शिकार हुई पटना-इंदौर एक्सप्रेस के यात्रियों की मदद के लिए आठवीं बटालियन एनडीआरएफ ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रविवार को हादसे की खबर मिलते ही एनडीआरएफ आठवीं बटालियन की दो टीमें मौके पर रवाना हो गईं।
विज्ञापन
दोनों टीमों में शामिल 40-40 जवान और अधिकारियों ने दोपहर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की दोनों टीमें अपने साथ कटर, डिटेक्टर सहित कई आधुनिक उपकरण लेकर गई हैं। आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार दोपहर से गाजियाबाद से गई दोनों टीमें राहत-बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
आठवीं बटालियन के साथ 11वीं बटालियन वाराणसी की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।