फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad heat wave kills 22 and schools to remain closed till June 27

गाजियाबाद भी गर्मी से धधक उठा: एक दिन में 22 लोगों की हुई मौत, 27 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Wed, 19 Jun 2024 11:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 11:00 PM IST
सार

दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गाजियाबाद में भी लू की वजह से लोगों की जान जा रही है। ताजा आकंड़ों  के मुताबिक, एक दिन में 22 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Ghaziabad heat wave kills 22 and schools to remain closed till June 27
भीषण गर्मी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में भीषण गर्मी से मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में जिले में 22 लोगों की मौत हुई है। जिसमें से 16 लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार को अभी तक के सबसे अधिक 37 शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। इनमें 72 घंटे से रखे गए अज्ञात शव भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अज्ञात शवों की वजह से हिंडन मोर्चरी भर गई है। मोर्चरी में आठ फ्रीजर हैं जिसमें से दो खराब हैं। शवों की संख्या अधिक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलग से 25 स्ट्रेचर की व्यवस्था की है जिसको मोर्चरी में भेजा गया है। इन स्ट्रेचर पर शवों को रखकर एसी कमरे में रखा जा रहा है। 
विज्ञापन


लू की चपेट में दिल्ली, अस्पतालों में 310 मरीज भर्ती
दिल्ली सरकार के 37 अस्पतालाें में पिछले 48 घंटे में 310 मरीजों को भर्ती किया गया। इसमें से 112 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 14 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसमें सबसे ज्यादा 6 मरीजाें ने लोकनायक में दम तोड़ा। वहीं 118 मरीजों का अभी भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें तिहाड़ सेंट्रल जेल के 16 लोग भी शामिल हैं। पिछले 48 घंटे में इन अस्पतालों में 52 शव लाए गए। इन शवों का नियम के तहत 72 घंटे के भीतर पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में लाए गए शव
बाबू जगजीवन राम अस्पताल : 4
दीप चंद बंधु अस्पताल : 6
दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल : 41
इंदिरा गांधी अस्पताल  : 1

105 डिग्री फारेनहाइट तापमान पर लू
मरीज के शरीर का तापमान अगर 105 डिग्री फारेनहाइट या उससे अधिक रहता है और उसे कोई दूसरी गंभीर बीमारी नहीं होती तो उसे लू का रोगी घोषित किया जाता है।

आरएमएल में विशेष यूनिट
आरएमएल अस्पताल में ऐसे मरीजों के शरीर को तत्काल ठंडा करने के लिए हीट स्ट्रोक यूनिट काम कर रही है। मरीजों को बर्फ और पानी से भरे स्नानघर में रखा जाता है। जब उनके शरीर का तापमान 102 डिग्री फारेनहाइट से नीचे चला जाता है, तो उन पर नजर रखी जाती है। यदि वे स्थिर हैं, तो उन्हें वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाता है, अन्यथा वेंटिलेटर पर रखा जाता है। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार की एक समिति है, जो बाद में मौतों की पुष्टि करती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed