फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: जिले में तैनात होंगे एक एडिशनल कमिश्नर, 18 एसीपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जिले में तैनात होंगे एक एडिशनल कमिश्नर, 18 एसीपी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कमिश्नरेट में एक एडिशनल कमिश्नर, तीन डीसीपी, तीन एडीसीपी और 18 एसीपी तैनात होंगे। शासन ने कमिश्नरेट में नए पदों का सृजन कर रविवार को स्वीकृति दे दी है। अब इन पदों पर नए सिरे से तैनाती की जाएंगी। मौजूदा अधिकारियों में से कई के तबादले होने की उम्मीद हैं और इनके स्थान पर व नव सृजित पदों पर अन्य जिलों से अधिकारियों को गाजियाबाद में तैनाती दी जाएगी।

पदों के लिए शासन से स्वीकृति मिलने की पुष्टि पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने की है। उन्होंने बताया कि एक एडिशनल कमिश्नर, तीन पुलिस डिप्टी कमिश्नर होेंगे और ये सिटी, ट्रांस हिंडन और ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। तीन एडीसीपी यातायात, महिला अपराध/पुलिस लाइंस व प्रोटोकॉल और यूपी डायल 112 की जिम्मेदारी संभालेंगे। 18 पीपीएस अफसर एसीपी के पदों पर तैनात किए जाएंगे। यह नगर कोतवाली, नंदग्राम, कविनगर, इंदिरापुरम, साहिबाबाद, लोनी, मोदीनगर, मसूरी, हाल ही में बने वेव सिटी सर्किल, ट्रैफिक, क्राइम, महिला अपराध, पुलिस लाइंस, सिक्योरिटी, लेखा व कार्यालय, कानून व्यवस्था और एलआईयू विंग में तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed