{"_id":"6385199b0a78f415992756a0","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd248432361","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाइक पर गश्त कर रहे दो सिपाहियों को कार चालक ने टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाइक पर गश्त कर रहे दो सिपाहियों को कार चालक ने टक्कर मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर गश्त कर रहे दो सिपाहियों को कार चालक ने टक्कर मारी
गाजियाबाद। लेपर्ड बाइक पर गश्त कर रहे दो सिपाहियों को तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे चालक ने टक्कर मार दी। जीटी रोड पर जिला एमएमजी अस्पताल के पास हुई इस घटना में दोनों सिपाही घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत होने की वजह से प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
रविवार देर रात करीब दो बजे लेपर्ड पर सवार दोनों पुलिसकर्मी नरेश (45) और रोहित (21) गश्त पर थे। घंटाघर कोतवाली प्रभारी महेश सिंह राणा ने बताया कि वह जिला एमएमजी अस्पताल के सामने पहुंचे तो मोहननगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों पुलिसकर्मी टक्कर लगने पर बाइक से उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। उनके हाथ, पैर में चोटें आई हैं। सूचना पर कोतवाली से साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महेश राणा का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर आरोपी कार चालक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।