फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आज से महाभियान, चार वैन घर-घर जाकर करेंगी मरीजों की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आज से महाभियान, चार वैन घर-घर जाकर करेंगी मरीजों की जांच
विज्ञापन

गाजियाबाद। डेंगू के मामले लगातार बढ़े तो उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक समीक्षा करने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार से शहर के सभी 100 वार्डों में डेंगू को रोकने के लिए महाअभियान चलाने के निर्देश दिए। सभी वार्डों में एक साथ एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की चार वैन में मोबाइल टीम हॉट स्पॉट बने क्षेत्रों में जाकर मरीजों की जांच करेंगी और दवा देंगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम समेत सभी विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने डीएम राकेश कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार को सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में डेंगू के 672 केस आए हैं लेकिन अब नियंत्रण में हैं। डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या कुल 69 रह गई है। शुक्रवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारी डेंगू के खिलाफ महाअभियान को शुरू करेंगे और जब तक डेंगी मच्छरों पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं कर लिया जाएगा, तब तक जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी कि कूलर, एसी, गमलों, पुराने बर्तनों और बेकार पड़े टायरों में पानी का जमाव न होने दें। दवा की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि एंटी लार्वा कीटनाशक, फॉगिंग की दवा की कमी नहीं है। नगर निगम समेत सभी नगर निकाय अपने क्षेत्रों में फॉगिंग कराएंगे।
विज्ञापन

मरीजों की मौत की होगी जांच
एमएमजी अस्पताल में दो दिन में दो मरीज की मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाएगी और सीएमओ को निर्देश दे दिए गए हैं कि मरीज को आते ही तत्काल भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराया जाए। मरीजों के लिए स्ट्रेचर आदि की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों होंगे तैनात, साहिबाबाद में अस्पताल को मिलेगी मंजूरी
अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि अगर जरूरत है तो वह डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। तत्काल उस पर स्वीकृति देकर डॉक्टरों की तैनाती कराई जाएगी। साहिबाबाद में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के लंबित पड़े प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे स्वीकृति मिल जाएगी।
रेफर करने की प्रथा खत्म करें डॉक्टर
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने की प्रथा तत्काल खत्म की जाए। मरीज को रेफर करते वक्त डॉक्टर को रजिस्टर में दर्ज करना होगा की उसे किन संसाधनों की कमी की वजह से मरीज को रेफर किया जा रहा है। संसाधन होते हुए मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट दवा कंपनियों के मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के डॉक्टरों के पास पहुंचने और बाहरी दवाओं के इस्तेमाल का प्रस्ताव देने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर किसी भी डॉक्टर का ऐसा फोटो मिला तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर दवा कंपनियों के प्रस्ताव पर अमल न करें। संयुक्त जिला अस्पताल का भी उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया।
संजय नगर संयुक्त अस्पताल पहुंचे मंत्री, मरीजों का लिया हाल
गाजियाबाद। समीक्षा बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री संजय नगर संयुक्त अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होेंने वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों ने हालचाल पूछा। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था और संक्रामक रोगों की रोकथाम पर संतोष जताया।

डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों से मंत्री ने पूछा उपचार सही हो रहा या नहीं और दवाएं मिल रही हैं कि नहीं। इमरजेंसी के बाहर सिलिंडर से झुलसे मरीज से भी हालचाल पूछा और उसके बाद राजेंद्रनगर के लिए निकल गए। हेल्थ एटीएम की भी शुरूआत हो गई। शुगर की जांच के लिए स्ट्रिप नहीं थी, जिसे सुबह ही सभी अस्पतालों में उपलब्ध करा दिया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed