फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गांवों की सड़कों की संवरेगी सूरत, 11.17 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गांवों की सड़कों की संवरेगी सूरत, 11.17 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

गाजियाबाद। सड़कों की बदहाली से परेशान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जल्द ही निजात मिल जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र की 56 सड़कें जल्द ही संवरेंगी। यूपी सरकार ने लोक निर्माण विभाग को गाजियाबाद जिले की 66 किलोमीटर लंबी इन 56 सड़कों की मरम्मत के लिए पहली किस्त में 8.94 करोड़ रुपये का फंड जारी कर दिया है। इन सड़कों की मरम्मत पर 11.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
गाजियाबाद में पीडब्ल्यूडी को करीब 10 माह से फंड जारी नहीं हो रहा था। विधानसभा चुनाव से पहले कुछ सड़कों के निर्माण के लिए विभाग को पहली किस्त मिली थी लेकिन इसके बाद फंड जारी न होने की वजह से निर्माण कार्य रुक गए थे। भुगतान न होने की वजह से ठेकेदारों ने भी निर्माण कार्यों का बहिष्कार कर दिया था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बरसात के बाद खस्ताहाल हो चुकी जिले की करीब 60 सड़कों का सर्वे कर डीपीआर बनाकर शासन को भेजी थी। सरकार ने 56 सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृति देकर फंड जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इन सड़कों की होगी मरम्मत
मोदीनगर शाहजहांपुर मार्ग से बखरवा, निवाड़ी से गून मार्ग, निजामपुर संपर्क मार्ग, सारा से गावड़ी मार्ग, तलहेटा से भूड़गढ़ी मार्ग, मोदीनगर से खंजरपुर मार्ग, कादराबाद नाले के पुल का पहुंच मार्ग, नंगला मूसा से पैंगा मार्ग, ढिंढार लिंक मार्ग, निवाड़ी सुहाना मार्ग, सौंदा पुल से डबाना मार्ग, निवाड़ी सुहाना मार्ग से उजैड़ा मार्ग, सौंदा पुल से डबाना मार्ग, शहजादपुर से सरना श्मशान घाट मार्ग, मंडौला से मुबारिकपुर, रसूलपुर सिकरोड से बापूधाम मार्ग, काल्दा रजवाहे से दीनानाथपुर पूठी मार्ग, चित्तौड़ा से फैक्टरी गेट मार्ग, कलछीना मार्ग से ढबारसी मार्ग, मोदीनगर कलछीना मार्ग से दौसा बंजरपुर मार्ग, कुन्हेड़ा से मोहम्मदपुर मार्ग, कलछीना मजरे से रोहताश गढ़ी मार्ग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई थी। इस पर मंजूरी मिलने के बाद फंड जारी हो गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कराकर सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। दो माह में अधिकांश निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे। - राजीव यादव, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी मेरठ जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed