फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कैल्सियम, एंटी एलर्जी की दवाइयां अस्पतालों में खत्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कैल्सियम, एंटी एलर्जी की दवाइयां अस्पतालों में खत्म
विज्ञापन

गाजियाबाद। लखनऊ स्तर से दवाइयों की आपूर्ति नहीं होने के कारण जिले के सभी अस्पतालों में कैल्सियम, एंटी एलर्जी समेत अन्य दवाइयों की कमी हो गई है। इस कारण से मरीजों को बाहर से दवाई खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर से जानकारी मिली है कि दवाई की खरीदारी के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। जल्द ही दवाइयों की आपूर्ति हो जाएगी।
सरकारी अस्पताल में कैल्सियम, एलर्जी और जुकाम में प्रयोग होने वाली गोली सेट्रीजिन, खांसी का सिरप, रक्तचाप, मधुमेह सहित कई अन्य बीमारियों की दवाइयां अस्पतालों में समाप्त हो चुकी हैं। इस कारण से मरीजों को इन दवाइयों को बाहर से खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन नए और पुराने दो से ढाई हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें से एक हजार से 12 सौ मरीजों को कैल्सियम और एंटी एलर्जी की दवाई की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा पांच सौ से छह सौ मरीज मधुमेह की दवाई लेने के लिए आते हैं। इन मरीजों को बाजार से दवाई खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ-पैर में दर्द रहता है बाहर से लिखी दवाई
विजय नगर सेक्टर 10 में रहने वाली सुनीता ने बताया कि कई दिन से हाथ और पैर में दर्द रहता है। डॉक्टर ने कैल्सियम और विटामिन डी लेने के लिए कहा है। दवाई के काउंटर पर बताया कि अभी दवाई नहीं है बाद में आना, इसलिए बाहर से दवाई खरीदी है।
जुकाम व खांसी की परेशानी नहीं मिली दवाई
लाल कुंआ निवासी राकेश ने बताया कि पांच दिन से जुकाम व खांसी की परेशानी है। डॉक्टर को दिखाने आई तो सिर्फ पैरासीटामॉल मिली है। एलर्जी की दवाई के लिए बाहर से खरीदन को बोल दिया।

मधुमेह की नहीं मिली दवाई
पटेलनगर निवासी रोली ने बताया कि कई साल से उन्हें मधुमेह है। अस्पताल से 15 दिन की दवाई मिलती थी। शनिवार को बताया कि अभी दवाई नहीं है, बाहर से खरीद लो।
जल्द हो जाएगी आपूर्ति
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि शासन से काफी दवाइयां आ चुकी हैं। कुछ बाकी रह गई हैं, दीपावली बाद सभी दवाइयां उपलब्ध हो जाएंगी।
बाजार में उपलब्ध दवाइयों के दाम
कैल्सियम 70 से 120 रुपये
एंटी एलर्जी 10 से 90 रुपये
मधुमेह 70 से 350 रुपये
रक्तचाप 90 से 150 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed