{"_id":"6354464d8afa04171c063870","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2465553131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर
Sun, 23 Oct 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:06 AM IST
सार
दुहाई निवासी अमित डागर का दिल्ली मेरठ मार्ग पर अबूपुर गेट के पास जयशिवा के नाम से ढाबा है। शनिवार रात मुरादनगर निवासी एक परिचित युवक ढाबे पर पहुंचा और शराब शराब पीने लगा। अमित ने शराब पीने का विरोध किया तो इस बात पर दोनों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक को युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना निवाड़ी थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ मार्ग पर अबूपुर गेट के निकट शनिवार रात की है। गंभीर हालत में ढाबा संचालक अमित डागर उपचार के लिए मोदीनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने से उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दुहाई निवासी अमित डागर का दिल्ली मेरठ मार्ग पर अबूपुर गेट के पास जयशिवा के नाम से ढाबा है। शनिवार रात मुरादनगर निवासी एक परिचित युवक ढाबे पर पहुंचा और शराब शराब पीने लगा। अमित ने शराब पीने का विरोध किया तो इस बात पर दोनों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान तैश में आकर नशे में धुत युवक ने अमित पर फायरिंग कर दी। गोली अमित के सीने में लगी। गोली लगते ही लहूलुहान अमित जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। अमित की हालत नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी कि तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन