फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

विवाहिता की हत्या में पति को दस व सास-ससुर को सात वर्ष कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

विवाहिता की हत्या में पति को दस व सास-ससुर को सात वर्ष कारावास गाजियाबाद।बेटी को शादी में हैसियत से अधिक उपहार भी दिया था।लेकिन ज्योति की सास बीना देवी, ससुर अशोक सिंह और पति देव राज शादी में मिले उपहार से खुश नहीं थे।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

विवाहिता की हत्या में पति को दस व सास-ससुर को सात वर्ष कारावास
विज्ञापन

गाजियाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने वाले पति को दस वर्ष और सास-ससुर को सात-सात वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रामचंद्र यादव ने तीनों पर नौ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। शादी के दो साल बाद ही विवाहिता की रस्सी पर लटकाकर हत्या कर दी गई थी। मामला ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र का है

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता गिरिराज भाटी ने बताया कि रामपार्क निवासी ज्योति के पिता सर्वेश भदौरिया ने 24 जुलाई 2015 को ट्रोनिका सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि बेटी ज्योति की शादी पूजा कालोनी निवासी देवराज उर्फ भोलू से 21 मई 2013 को की थी। बेटी को शादी में हैसियत से अधिक उपहार भी दिया था। लेकिन ज्योति की सास बीना देवी, ससुर अशोक सिंह और पति देव राज शादी में मिले उपहार से खुश नहीं थे। आए दिन ज्योति को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। उसे बुरी तरह मारते पीटते थे। घटना से पहले वाले दिन भी ज्योति से एक लाख रुपये लाने की मांग की गई थी। जब उसने मायके से रुपये लाने में असमर्थता जताई तो उसे मार पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसके बाद ससुर अशोक सिंह, सास बीना देवी और पति देवराज ने फांसी पर लटका कर उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed