बड़े संस्थान विकसित करेंगे शहर के 17 प्रवेश द्वार
सार
इन संस्थानों ने नगर निगम के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हाथ मिलाया है। यह संस्थान अपने फंड से इन प्वाइंट पर सुंदर पेड़-पौधे लगाकर हरियाली विकसित करेंगे और सुंदर आकृतियां लगाएंगे। इस फंड को खर्च करने के एवज में इन संस्थानों को अपना प्रचार करने की इजाजत होगी।यह पहला मौका है शहर के सुंदरीकरण के लिए शहर के बड़े संस्थानों ने नगर निगम के साथ मिलकर फंड खर्च करने की हामी भरी है।
विज्ञापन