फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नाबालिग से दुष्कर्म में युवक को आजीवन कारावास की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नाबालिग से दुष्कर्म में युवक को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले युवक को पाक्सो कोर्ट के न्यायाधीश हर्षवर्धन ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मोदीनगर क्षेत्र में रहने वाला सुरजीत नाबालिग को भगाकर हिमाचल प्रदेश के खैरी में शादी कर चुका था। पुलिस की बरामदगी के दौरान वह तीन महीने की गर्भवती थी।

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा व पाक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक हरीश कुमार ने बताया कि मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाबालिग परिवार के साथ रहती थी। उसके पड़ोस में ही शाहजहांपुर के पुलवाया निवासी सुरजीत भी रहता था। वह मोदीनगर क्षेत्र में ही चिनाई का काम करता था। नाबालिग की मां ने आठ सितंबर 2015 को रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी को सुरजीत पांच सितंबर को बहलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने सुरजीत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 26 जून 2016 को हिमाचल प्रदेश से सुरजीत को गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद किया और सुरजीत को जेल भेज दिया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अदालत में चल रही थी। अभियोजन की तरफ से आठ लोगों की गवाही कराई गई। चिकित्सकीय परीक्षण में डॉ. माला शर्मा ने रिपोर्ट दी कि लड़की विवाहित थी। चिकित्सकीय परीक्षण के समय पहली बार तीन महीने की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed