{"_id":"630139f2f954c46182261881","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd243270343","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, हमारी 40 लाख की रकम दिला दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, हमारी 40 लाख की रकम दिला दो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब, हमारी 40 लाख की रकम दिला दो
गाजियाबाद। कमेटी डालकर करीब 30 लोगों की 40 लाख की रकम लेकर गणेशपुरी, साहिबाबाद में रहने वाली महिला फरार हो गई। रकम गवां चुके लोग फरार महिला के पति को लेकर शनिवार को नेहरू नगर में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से उनकी रकम दिलाने की गुहार की। एसडीएम ने साहिबाबाद एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मोदीनगर निवासी विजय और गणेशपुरी व आसपास रहने वाले आरती, मिथलेश, हरीश, सुशीला, वरीसा व मुन्नी ने बताया कि गणेशपुरी में रहने वाली महिला अनीता करीब 8-10 साल से कमेटी चलाती थी। उन्होंने भी उसके पास 10 हजार रुपये प्रति माह की कमेटी डाली हुई थी। बीते सात माह से महिला लोगों से तो प्रतिमाह पैसा ले लेती थी, लेकिन बोली लगाकर निकाले गए कमेटी के ड्रा को रद्द कर लोगों को पैसा नहीं देती थी। अनीता 20-20 लोगों के तीन ग्रुप बनाकर कमेटी चलाती थी। कई लोग इन तीनों ग्रुप में किस्त जमा कर रहे थे। उनका कहना है कि सात माह से कमेटी का पैसा न देने के साथ ही उसने खुद पर कर्जा बताकर लोगों से उधार के रूप में भी करीब 15 लाख रुपये उधार ले लिए थे। इसके बाद वह रातों रात अपनी 10 साल की बेटी और बहन के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। दो माह से उसका सुराग नहीं लगा है। आरोप है कि इसमें महिला के पति की भी मिलीभगत है। उनका कहना है कि इस फर्जीवाड़े की शिकायत उन्होंने साहिबाबाद पुलिस से भी की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह का कहना है कि साहिबाबाद पुलिस को मामले की पड़ताल कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
भाइयों की शादी के लिए जमा रकम भी ले गई
सुशीला नाम की महिला ने बताया कि उसके दो भाइयों सोनू और सुदेश की शादी नवंबर में होनी है। इसके लिए उन्होंने कमेटी डाली थी कि एक मुश्त मिलने वाली रकम शादी में खर्च कर लेंगे। इसके साथ ही उनके पिता कैलाश चंद ने कुछ रकम भी जमा कर रखी थी। कमेटी संचालिका अनीता न सिर्फ कमेटी की रकम ले गई, बल्कि उसने उधार के रूप में ली गई छह लाख की रकम भी नहीं लौटाई। उनके करीब 8 लाख रुपये लेकर वह पुरार हो गई।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 80 शिकायतों में से 10 का हुआ निस्तारण
लोनी, मोदीनगर और गाजियाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 80 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अधिकारियों ने 70 शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने का आश्वासन शिकायतकर्ताओं को दिया है।
सदर तहसील में एसडीएम सदर विनय सिंह मौजूद रहे। यहां 22 पहुंचीं 22 शिकायतों में से 4 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही किया गया। लोनी में एडीएम एलए श्याम अवध चौहान मौजूद रहे। यहां पहुंची 28 शिकायतों में से 4 का निराकरण तत्काल कराया गया। डीएम आरके सिंह ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण निर्धारित अवधि में कराए जाने के निर्देश दिए।