{"_id":"62ffe8572270b24fdd205e2b","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2432226200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: ढाई साल बाद फिर शुरू होगी टिकट लेने की ऑटोमेटिक मशीन, समय की होगी बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: ढाई साल बाद फिर शुरू होगी टिकट लेने की ऑटोमेटिक मशीन, समय की होगी बचत
Sat, 20 Aug 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:15 AM IST
सार
कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद इन मशीनों को भी बंद कर दिया गया था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन तो शुरू हुई लेकिन यह मशीन चालू नहीं हो सकी। इस कारण से ढाई साल से मशीन बंद रखी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुराने रेलवे स्टेशन पर ढाई साल बाद फिर से एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन) शुरू होगी। व्यवस्था शुरू होने के बाद लोगों को टिकट लेने के लिए लाइन में न लगने से समय बचेगा। सुविधा की शुरुआत होने पर रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का रोजगार भी फिर से शुरू हो सकेगा, क्योंकि सेवानिवृत्त अधिकारियों को टिकट देने के लिए रेलवे की तरफ से अधिकृत किया गया था।
विज्ञापन
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से एक दिन में दो लाख से अधिक लोगों को आवागमन में होता है। इनमें से लंबी दूरी वाले रिजर्वेशन कराते हैं और नियमित चलने वाले अधिकांश लोग मासिक पास का प्रयोग करते हैं, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों को टिकट के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा के लिए हर स्टेशन पर ऑटोमेटिक वेडिंग मशीन लगाई गई थी। कोई भी यात्री एटीएम की तरह अपना कार्ड इस्तेमाल कर सामान्य टिकट ले सकता था।
विज्ञापन
इन मशीनों से टिकट जारी करने का लाइसेंस सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को दिया गया है। कर्मचारी मशीन पर खड़े होकर अपने कार्ड के जरिये यात्रियों को दूरी के अनुसार टिकट निकालकर देते हैं। रेलवे इसके लिए उनके जारी टिकट के अनुसार कमीशन देती है।
विज्ञापन