फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दो अगस्त को तीन ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दो अगस्त को तीन ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। पूर्वी और पश्चिमी डेडीकेटिड फ्रेट कॉरीडोर को जोडने को जोड़ने के लिए दादरी यार्ड में नॉन इंटरलाकिंग कार्य चल रहा है। इस कारण से कई ट्रेनों का परिचालन दो अगस्त को रद्द कर दिया गया है और कई को रोककर चलाया जा रहा है। इस कारण से कई ट्रेन देरी से चल रही हैं। यह जानकारी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि कुछ ट्रेनों को 15 मिनट से डेढ़ घंटे तक रोककर चलाया जाएगा तो कई ट्रेनें देरी से स्टेशन से चलेंगी।
बीच रास्ते में रुक कर चलेंगी ट्रेनें
27 और 30 जुलाई को 12419 लखनऊ - नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस को 40 और 15-15 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
02 अगस्त को 12815 पुरी आनंद विहार एक्सप्रेस को 30 और 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
30 जुलाई को 12323 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस को मार्ग में 10 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
30 जुलाई को 12817 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड एक्सप्रेस को मार्ग में 110 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
27 जुलाई और दो अगस्त को 12873 हटिया आनंद विहार टर्मिनल झारखंड एक्सप्रेस को 110 तथा 135 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
एक अगस्त को 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल रद्द रहेगी ।
दो अगस्त को रद्द ट्रेन
04183व 04184 टुंडला - दिल्ली मेमू
02570 नई दिल्ली- दरभंगा स्पेशल
12419- 12420 लखनऊ नई दिल्ली लखनऊ गोमती एक्सप्रेस
75 मिनट देरी से चलेंगी
12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस
12566 नई दिल्ली- दरभंगा बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस
12368 आनंद विहार टर्मिनल- भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस
12274 नई दिल्ली- हावड़ा एक्सप्रेस
22858 आनंद विहार टर्मिनल- सांत्रागाछी एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed