{"_id":"62e03b8afc6a3838dc2af7cc","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2421050193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के जल से किया महादेव का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के जल से किया महादेव का अभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्था के जल से किया महादेव का अभिषेक
गाजियाबाद। गोमुख, गंगोत्री और हरिद्वार से आस्था का जल लेकर आए भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया। सोमवार देर रात से ही दूधेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों ने हाजिरी का जल चढ़ाना शुरू कर दिया। वहीं, शहर के अन्य शिवालयों में भी मंगलवार को भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
शुभ मुहूर्त में सबसे पहले मंदिर के महंत नारायण गिरि, मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग और दूधेश्वर विद्यापीठ के छात्राओं एवं आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। दूधेश्वरनाथ मंदिर में देर रात से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हुई। सुबह 5:46 बजे से त्रयोदशी का जल चढ़ना शुरू हुआ उसके बाद रात 9:15 बजे केबाद चतुर्दशी का जल चढ़ाया गया। महंत नारायण गिरि ने बताया कि चतुर्दशी का जल बुधवार रात तक चढ़ाया जाएगा। शाम को मंदिर में 156 तरह के प्रसाद का भोग लगाया गया। इस दौरान विजय मित्तल, मीडिया प्रभारी एसआर सुथार, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आज पूरे दिन जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु
गाजियाबाद। दूधेश्वरनाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों में शिवरात्रि और चतुर्दशी का जल बुधवार को चढ़ेगा हालांकि मंगलवार को भी अधिकतर लोगों ने शिवरात्रि का व्रत किया और जलाभिषेक किया। दूधेश्वरनाथ मंदिर में लाइटिंग की गई है और फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है। स्वयंभू शिव मंदिर, होली चाइल्ड स्थित शिव मंदिर, डासना स्थित प्राचीन शिव शक्ति मंदिर, मोहननगर मंदिर सहित सभी शिवालयों में पूजन किया जाएगा। आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने बताया कि मंगलवार को शाम 6:45 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू हो गई थी, जो बुधवार को रात 9:15 बजे तक रहेगी। जो लोग उदया तिथि को मानते हैं, वह बुधवार को व्रत रखेंगे। इस दिन सूर्योदय के समय चतुर्दशी तिथि रहेगी।