फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दुहाई की जगह बंथरा लखनऊ भेज दी डाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दुहाई की जगह बंथरा लखनऊ भेज दी डाक
विज्ञापन

गाजियाबाद। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आठ अप्रैल को कलक्ट्रेट स्थित डाकघर से दुहाई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए की गई स्पीड पोस्ट डाक लखनऊ के बंथरा भेज दी गई। जानकारी होने पर उपभोक्ता ने दोबारा स्पीड पोस्ट 20 मई को दुहाई के लिए भेजी। 102 दिन बाद भी डाक पते पर नहीं पहुंचने पर उपभोक्ता न्यायालय में डाक विभाग के खिलाफ वाद दायर किया है। न्यायालय ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक और पोस्ट मास्टर को नोटिस जारी कर तलब किया है।
मानवाधिकार कार्यकर्ता विष्णु कुमार गुप्ता एडवोकेट ने जिला उपभोक्ता न्यायालय में याचिका दायर कर पोस्ट मास्टर एवं वरिष्ठ डाक अधीक्षक के खिलाफ नियत स्थान पर डाक न पहुंचाए जाने पर दो लाख हर्जाने की मांग की है। एडवोकेट गुप्ता ने बताया कि डाक विभाग ने मेरठ-गाजियाबाद रोड पर दुहाई स्थित एक आरडी इंस्टीट्यूट को आठ अप्रैल को एक स्पीड पोस्ट किया था। 15 दिन में भी स्पीड पोस्ट नियत पते पर डिलीवर नहीं होने पर उन्होंने डाक विभाग से पता कराया तो जानकारी मिली की वह डाक को बंथरा लखनऊ में डिलीवर कर दिया गया है। 20 मई को दूसरी बार उन्होंने दोबारा स्पीड पोस्ट किया तो अब उसका पता नहीं चल रहा है। उन्होंने डाक विभाग को लापरवाह मानते हुए केस दायर किया है। मामले में 23 अगस्त डेट लगाई गई है।
विज्ञापन

शहर में दूसरे दिन, अन्य शहरों में तीसरे दिन पहुंचने का है नियम
जिले के अंदर स्पीड पोस्ट दूसरे दिन और अन्य जिलों में तीन दिन के अंदर स्पीड पोस्ट पहुंचने का समय तय है। एसएसपओ राधेश्याम शर्मा का कहना है कि स्पीड पोस्ट के आर्टिकल नंबर को चेक कराया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed