फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कुत्ता पालना अब महंगा नहीं रहा, निगम ने पंजीकरण शुल्क घटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कुत्ता पालना अब महंगा नहीं रहा, निगम ने पंजीकरण शुल्क घटाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। कुत्ता पालना अब महंगा नहीं रहेगा। नगर निगम ने पंजीकरण घटा दिया है। अब नगर निगम में पालतू कुत्ते का पंजीकरण कराने के लिए 1500 रुपये की बजाय महज 200 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, नवीनीकरण पर अब 500 रुपये की बजाय सिर्फ 100 रुपये प्रतिवर्ष जमा करने होंगे।
नगर निगम ने एक साल पहले पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया था। लोगों को पंजीकरण कराने के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए निगम की वेबसाइट पर ही ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी गई थी। नगर निगम ने पंजीकरण का शुल्क 1000 रुपये तय किया था। एक साल बीतने के बाद मई 2022 में नए पंजीकरण का शुल्क बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया था। 31 मार्च 2022 तक पंजीकरण न कराने वाले कुत्ता पालने वालों पर 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूलने का भी निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

शुल्क ज्यादा होने की वजह से कुत्ता पालने वाले लोग नगर निगम में पंजीकरण कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने आसपास के अन्य शहरों और राज्यों में तय पंजीकरण शुल्क की जानकारी कराई। इन शहरों में कुत्ता पंजीकरण शुल्क महज 75 से 1200 रुपये तक है। ऐसे में निगम अधिकारियों ने पंजीकरण शुल्क 1500 से घटाकर 200 रुपये कर दिया है। सात जून को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करा सकते हैं पंजीकरण
निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि पशु प्रेमी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए गूगल प्ले स्टोर सर्च बार में Ghaziabad Nagar Nigam pet Registration दर्ज कर संबंधित एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद एप के माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण शुल्क भी ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। पंजीकरण में कोई दिक्कत आती है तो वह निगम के फोन नंबर 7827459535, 8178016949 पर संपर्क कर समाधान करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed