फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को ज्यादा सता रही गर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को ज्यादा सता रही गर्मी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को गर्मी कुछ ज्यादा ही सता रही है। थोड़ा सा चलते ही इनका पसीना छूट जाता है। चिकित्सक इसकी वजह दवाओं का साइड इफेक्ट बता रहे हैं। ज्यादातर मामलों में यह दवा के ओवरडोज से है। मरीजों में कोरोना के लक्षण बहुत हलके आए, जो सिर्फ पैरासीटामोल से ही ठीक हो सकते थे लेकिन कई दवाइयां लीं। संक्रमण होने पर लोगों ने काढ़े का सेवन भी किया।
इतना ही नहीं, 44 से 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में पानी भी गर्म पीया। इससे पाचन संबंधी परेशानियों के भी शिकार हो गए हैं। जिला एमएमजी अस्पताल में पिछले 10 दिन में 60 पोस्ट कोविड मरीज पहुंचे। इनमें से चालीस मरीजों को अधिक गर्मी लगने और पेट संबंधित परेशानी पाई गई। 10 मरीजों में डिप्रेशन और पांच में रक्तचाप बढ़ा हुआ मिला। इससे पहले भी यही स्थिति है। तीसरी लहर के पोस्ट कोविड मरीज भी सांस फूलने, गर्मी ज्यादा लगने और थोड़े-थोड़े दिनों में उल्टी-दस्त लगने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि इस बार बार कोरोना वायरस का प्रभाव गले में नहीं दिखाई दिया। इलाज घर पर ही चला। कई लोगों ने पहली और दूसरी लहर के दौरान के संक्रमित हुए रिश्तेदारों से पूछकर दवाइयां ले लीं। इससे समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीबी जिंदल का कहना है कि वायरस का लगातार रूप बदल रहा है, टीकाकरण होने से गंभीर परिणाम नहीं आए हैं, लेकिन दुष्प्रभाव लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन इसी तरह के पांच से सात मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनकी शिकायत रहती है कि कोरोना से ठीक होने के बाद गर्मी अधिक लगती है। इसका कारण है कि जरूरत सिर्फ पैरासीटामॉल की होती है लेकिन दवाई अधिक ले ली। इससे कमजोरी होने पर गर्मी का अहसास होता है।

खान-पान का ख्याल रखें
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राना का कहना है कि पोस्ट कोविड के बाद भी खान-पान का बहुत ख्याल रखने की जरूरत होती है। कोशिश करें इस मौसम में हल्का और सादा खाना खाएं। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीएं। दोपहर को खाने में लस्सी या दही खाएं, सही समय पर नाश्ता करें, ज्यादा न खाएं और खाली पेट भी न रहें। पूरे दिन खूब पानी पीते रहें।
गर्मी सताए तो...
अगर पेट में गर्मी हो रही है तो केला खाएं, केले में पोटैशियम ज्यादा होता है जिससे तेजाब (एसिड) नियंत्रित रहता है।
एक गिलास पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर उबाल लें, अब इसे ठंडा होने पर पीएं, इससे राहत मिलेगी।
खाने बाद सौंफ और मिश्री खाएं, इससे पेट में होने वाली जलन शांत हो जाएगी। सौंफ खाने से एसिडिटी की समस्या भी दूर हो जाती है।
नाश्ते में रोजाना एक कप ठंडा दूध पिएं। दूध में कैल्शियम होता है जो आपके पेट की गर्मी को अवशोषित कर लेता है और ठंडक पहुंचाता है।
खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से पेट में पानी की मात्रा बढ़ेगी, इससे पेट का एसिड भी कम होता है। तुलसी के पत्तों से मसालेदार खाना आसानी से पच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed