फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

विजयनगर की एक लाख आबादी को रोज मिलेगा एक करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
विजयनगर की एक लाख आबादी को रोज मिलेगा एक करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर क्षेत्र में पानी की कमी अब दूर हो जाएगी। अमृत योजना के तहत जल निगम की ओर से पेयजल परियोजना पार्ट-1 को पूरा कर लिया गया है। इसमें लगाए गए 12 ट्यूबवेल का ट्रायल पूरा करने के बाद अब जल निगम की ओर से नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया गया है। इन 12 नलकूपों से विजयनगर क्षेत्र में करीब एक करोड़ लीटर (10 एमएलडी) अतिरिक्त पानी की सप्लाई होगी। इससे करीब एक लाख की आबादी को राहत मिलेगी।
अमृत योजना के तहत 37 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई इस पेयजल परियोजना में जल निगम ने 12 नलकूपों के साथ-साथ एक ओवरहेड टैंक, 5 सेंट्रल वाटर रिजर्वायर (सीडब्ल्यूआर) और 25 किमी. पाइप लाइन बिछाई है। विजयनगर, प्रताप विहार, कैलाश नगर समेत आसपास के क्षेत्र को पांच जोन में बांटकर विकसित की गई इस परियोजना को जल निगम ने करीब चार माह पहले ही पूरा कर लिया था। आर्मी की जमीन बीच में आने की वजह से कैलाश नगर क्षेत्र में करीब 300 मीटर पाइप लाइन डाला जाना बाकी था। अब मंजूरी मिलने के बाद यह काम भी जल निगम ने पूरा कर लिया है। इस परियोजना में लगाए गए 12 नलकूपों का ट्रायल पूरा हो गया है। अब जल निगम की ओर से इस परियोजना को नगर निगम को हस्तांतरित किया जाएगा। नगर निगम कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति को बढ़ाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त निरीक्षण होगा
12 नलकूपों वाली इस पेयजल परियोजना में विकसित किए गए संसाधनों को हस्तांतरित करने से पहले नगर निगम के अधिकारी जल निगम अफसरों के साथ इनका संयुक्त निरीक्षण करेंगे। नगर निगम के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी का कहना है कि नलकूपों के साथ अन्य उपकरणों का भी ऑडिट होगा। निरीक्षण में सभी संसाधन दुरुस्त मिलने पर हस्तांतरण की प्रक्त्रिस्या को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल में सफल हुए नलकूप
जल निगम के अधिशासी अभियंता आकाश त्यागी का कहना है कि 12 ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक और 5 सीडब्ल्यूआर समेत सभी संसाधन विकसित कर लिए गए हैं। इनका ट्रायल भी सफल रहा है। कुछ नलकूप से नगर निगम ने पानी लेना शुरू कर दिया है। जल्द ही विधिवत हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर संसाधनों को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
पानी के संसाधन और कमी
पानी की कुल मांग --- 364 एमएलडी
पानी की आपूर्ति --- 268 एमएलडी
पानी की कमी --- 78 एमएलडी
कुल डीपवेल नलकूप --- 237
कुल मिनी नलकूप --- 700
कुल हैंडपंप --- 6982
गोलकुआं में कहीं एक बाल्टी पानी मिला, कहीं बिल्कुल नहीं
वसुंधरा। दो दिन से कड़कड़ मॉडल गांव के गोल कुंआ क्षेत्र में पानी पहुंचाने में जुटी जलकल विभाग टीम फेल हो रही है। बृहस्पतिवार को जेई की टीम ने टंकी से पानी चालू कराकर आपूर्ति जांची लेकिन अंतिम गली में एक बाल्टी ही पानी भरा जा सका। कई गलियों में तो एक बाल्टी भी पानी नहीं मिल सका। लोगों ने ऊंचाई वाले घरों में आपूर्ति नहीं होने पर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

कड़कड़ मॉडल गांव निवासी महेश चौहान ने बताया कि गांव में अभी भी कई गलियां ऐसी हैं, जहां पर पानी बूंद-बूंद के रूप में आ रहा है। महेंद्र वाली गली में पानी बृहस्पतिवार को भी नहीं पहुंच सका। लोग एक बाल्टी भी पानी भरने को जूझते रहे। हालांकि नगर निगम टीम सर्वे करने आई थी लेकिन टीम नीचे इलाके वाली गलियों के ही लोगों से बात कर वीडियो बनाकर ले गई। नगर निगम अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को करीब सवा घंटे तक पानी आपूर्ति करने का दावा किया। सुबह करीब साढ़े सात बजे टंकी से पानी छोड़ा गया। करीब पौने नौ बजे तक पानी की आपूर्ति की गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया सुबह करीब आधे घंटे तक ही पानी की आपूर्ति हुई। आरोप है कि गांव में किसी भी दिन पानी आपूर्ति घंटेभर तक नहीं होती है। नगर निगम अधिकारी कागजों में ही आपूर्ति करने का दावा करते हैं। जलकल के जेई सोमेंद्र तोमर का कहना है कि दो दिन से टीम भेजकर पानी आपूर्ति दिखवाई जा रही है। आगे भी टीम भेजकर आपूर्ति को जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed