फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रेरा ने रद्द किया अंतरिक्ष संस्कृति प्रोजेक्ट का पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रेरा ने रद्द किया अंतरिक्ष संस्कृति प्रोजेक्ट का पंजीकरण
विज्ञापन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने एनएच-9 पर हिंडन नदी से सटे अंतरिक्ष संस्कृति प्रोजेक्ट के तीन फेज का पंजीकरण रद्द कर दिया है। साथ ही, अंतरिक्ष रियलटेक और रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। दोनों बिल्डर के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। अब यूपी रेरा खरीदारों के साथ मिलकर स्वयं प्रोजेक्ट को पूरा करेगा।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का करीब 15 करोड़ रुपये बिल्डरों पर बकाया है। पैसा नहीं देने पर जीडीए ने प्रोजेक्ट को सील कर दिया था। प्रोजेक्ट की जमीन रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति के नाम है। अंतरिक्ष संस्कृति फेज दो और अंतरिक्ष संस्कृति फेज तीन को अंतरिक्ष रियलटेक बना रहा है, जबकि रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति भी रक्षा विज्ञान संस्कृति फेज दो बना रही है। अंतरिक्ष रियलटेक को दोनों फेज का निर्माण जुलाई, 2022 तक पूरा करना था। वहीं रक्षा विज्ञान संस्कृति फेज दो का निर्माण जून, 2023 तक पूरा होना है, लेकिन यूपी रेरा के पंजीकरण के अनुसार दोनों बिल्डर प्रोजेक्ट को समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं। प्रोजेक्ट के तीनों फेज में कुल 544 फ्लैट हैं। इनमें से 139 फ्लैटों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन

बकायेदारों की सूची में डाला नाम
यूपी रेरा ने नोटिस जारी कर बिल्डरों से कार्ययोजना भी मांगी थी लेकिन उनकी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर यूपी रेरा ने प्रोजेक्ट के तीन फेज का पंजीकरण रद्द कर दिया है। दोनों बिल्डर यूपी रेरा की वेबसाइट का इस्तेमाल भी नहीं कर सकेंगे। उनका नाम बकायेदार बिल्डरों की सूची में डाल दिया गया है। प्रोजेक्टों के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है, ताकि कोई लेनदेन न किया जा सके। यूपी रेरा ने अन्य राज्यों के रेरा कार्यालय को भी इस संबंध में जानकारी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए रेरा ने समिति गठित की
तीनों प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सचिव ने रेरा अधिनियम की धारा-आठ के तहत रेरा सदस्य कल्पना मिश्रा की अध्यक्षता में परियोजना अनुश्रवण व परामर्शदात्री समिति (पीएएमसी) गठित की गई है। समिति में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, रेरा तकनीकी सलाहकार, कंसीलिएशन कंसलटेंट, ऑडिटर के साथ परियोजना आवंटियों के संघ के सदस्य शामिल होंगे। प्रोजेक्ट को पूरा कराने केलिए समिति को रेरा के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट डिवीजन (पीएमडी) से विशेषज्ञ सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे में प्रोजेक्ट को पूरा करने में जीडीए भूमिका निभा सकता है है। प्राधिकरण के इनकार करने पर फ्लैट खरीदारों के संगठन को विकल्प दिया जाएगा।
बयान
अंतरिक्ष संस्कृति प्रोजेक्ट के तीन फेज का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। एक समिति गठित की गई है, जो प्रोजेक्ट को पूरा कराने का काम करेगी। प्रोजेक्ट के खरीदारों के हित को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। - राजीव कुमार, चेयरमैन, यूपी रेरा

फेज-एक का जिक्र नहीं, उठाएंगे मामला
प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदार संदीप सिंह का कहना है कि तीन फेज के प्रोजेक्ट में कुल 1504 फ्लैट हैं। अभी फेज-एक 980 फ्लैट का काम अधूरा है, जबकि रेरा के आदेश में फेज-दो और तीन का जिक्र किया गया है। तीन जुलाई को होने वाली आवंटियों की बैठक में इसका मुद्दा उठाने के साथ प्रोजेक्ट को पूरा करने संबंधी प्रक्रिया पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed