फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चिपियाना आरओबी : गर्डर लॉंचिंग का काम शुरू, अगले सप्ताह कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चिपियाना आरओबी : गर्डर लॉंचिंग का काम शुरू, अगले सप्ताह कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चिपियाना बुजुर्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के गर्डर लॉंचिंग का काम शुरू हो गया है। गर्डर लॉचिंग के लिए एनएचएआई की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने से बृहस्पतिवार को दो ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर अन्य रूट से चलाया गया। गर्डर लॉंचिंग का काम 10 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। ऐसे में एनएचएआई को रेलवे से अलग-अलग समय पर ब्लॉक मिला है। चिपियाना आरओबी के पूरा होते ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वर्तमान में 14 की जगह 16 लेन में ट्रैफिक गुजरेगा।

बृहस्पतिवार को 14217 प्रयागराज संगम, चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस को वाया खुर्जा मेरठ छावनी-सहारनपुर-अंबाला मार्ग से चलाया गया। यह ट्रेन आगामी 21, 22, 25, 29, 30 जून और तीन, चार व पांच जुलाई को इसी मार्ग से होकर चलेगी। वहीं, 02569 दरभंगा नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस को वाया बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद मार्ग से चलाया गया। यह ट्रेन भी आगामी 21, 22, 25, 29, 30 जून और तीन, चार व पांच जुलाई को इसी मार्ग से होकर गुजरेगी। इसके अलावा आगामी 20, 21, 24, 28, 29 और दो, तीन व चार जुलाई को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को वाया खुर्जा-मेरठ छावनी-सहारनपुर-अंबाला मार्ग से चलाया जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि गर्डर लॉंचिंग का काम बेहद सावधानी से किया जा रहा है। गर्डर को पुश तकनीक से धीरे-धीरे खिसकाया जा रहा है। गर्डर लॉंच होने के बाद अप्रोच रोड का काम पूरा होते ही यातायात केलिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed