{"_id":"62ab84da3ed5f830533d1bc6","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd240157210","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूपुर के समर्थन में बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूपुर के समर्थन में बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रयागराज और सहारनपुर समेत कई जिलों में पिछले शुक्रवार को पथराव की घटना की निंदा कर अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंप सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पत्थर मारने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। दंगाइयों पर रासुका लगाने की मांग की गई। बजरंग दल की ओर से ज्ञापन सौंपने वालों में प्रांत सह विधि प्रमुख विनय कक्कड़, विभाग मंत्री अमित कटियार, सुभाषचंद्र बजरंगी, आलोक गर्ग, अनिल राघव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।