फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सोशल मीडिया से दूरी बनाकर यथार्थ को मिली 12 वीं रैंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सोशल मीडिया से दूरी बनाकर यशार्थ को मिली 12 वीं रैंक
विज्ञापन

वसुंधरा (गाजियाबाद)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में वसुंधरा सेक्टर-14 के यशार्थ को 12वीं रैंक हासिल हुई है। उन्हें यह कामयाबी तीसरे प्रयास में मिली, जबकि इसके लिए तैयारी 2016 से कर रहे थे। तैयारी के दौरान उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्स एप सहित सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। केवल दिन भर की जरूरी सूचनाओं के लिए एक बार ट्वीटर देखते थे।
उन्होंने सफलता का श्रेय मां शांति सिंह और शिक्षक प्रिंस मिश्रा को दिया। उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी के लिए मां ने ही कहा और हमेशा प्रोत्साहित किया। सफलता के लिए हमेशा सकारात्मक सोचना भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 2018 में उन्होंने जरूरी विषयों के लिए कोचिंग टीचर प्रिंस मिश्रा की मदद ली लेकिन पढ़ाई करने के बाद वह उसे दोहराते और फिर उसके नोट्स भी बनाते थे। यशार्थ कहते हैं कि वह आईएएस बनने के बाद देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करना चाहेंगे। यही नहीं, पिता लल्लू सिंह से उन्होंने कानून की जानकारी ली और इसका लगातार अभ्यास करते रहे। उनका मुख्य विषय इतिहास था। पिता से मिली कानून की जानकारी साक्षात्कार में काम आई।
विज्ञापन

देश की बेहतरी के लिए हो निजीकरण
यशार्थ की मानें तो वह देश में हो रहे निजीकरण को युवाओं व बुजुर्गों के लिए बेहतर मानते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की भूमिका बेहद जरूरी है लेकिन अन्य क्षेत्र में निजीकरण होने के बाद काफी अच्छा हो रहा है। नई तकनीक से देश मजबूत हो रहा है और विकास की गति तेजी से बढ़ रही है। इससे युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे और मानव प्रणाली के कार्य में भी बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed