फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

हथियार से खिलवाड़: गार्ड ने ड्राइवर को थमा दी लाइसेंसी बंदूक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हथियार से खिलवाड़: गार्ड ने ड्राइवर को थमा दी लाइसेंसी बंदूक
विज्ञापन

गाजियाबाद। लाइसेंसी हथियारों से खिलवाड़ की घटनाएं थम नहीं रही। नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते में तैनात एक गार्ड (सेवानिवृत्त फौजी) ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक निगम की गाड़ी पर तैनात आउटसोर्सिंग ड्राइवर को दे दी और निगम से बाहर चला गया। यह ड्राइवर इस बंदूक का प्रदर्शन कर करीब 15 मिनट तक इससे खेलता रहा। कभी ड्राइवर तो कभी उसका दोस्त बंदूक के साथ फोटो खिंचवाता रहा। गनीमत रही कि हथियारों की जानकारी न रखने वाले इस ड्राइवर और उसके दोस्त के हाथ से गोली नहीं चली, वरना घटना हो सकती थी।

नगर निगम ने जमीनों को खाली कराने के लिए प्रवर्तन दस्ते का गठन किया हुआ है। इस दस्ते में सेवानिवृत्त फौजियों को तैनाती दी गई है। इनके नेतृत्व के लिए सेवानिवृत्त कर्नल को तैनात किया गया है। दस्ते में तैनात सभी गार्ड पर उनके लाइसेंसी हथियार हैं, ताकि अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान सुरक्षा की जा सके। लेकिन इन हथियारों से लापरवाही इन सुरक्षा गार्ड के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed