फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पत्नी से झगड़ा हुआ तो बेडरूम तक में लगवा दिए कैमरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पत्नी से झगड़ा हुआ तो बेडरूम तक में लगवा दिए कैमरे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। झगड़ा हर बार तुम करती हो और इल्जाम मुझ पर लगाती हो लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, मैं तुम्हारे खिलाफ ऐसे सुबूत पेश करूंगा कि तुम्हारी बोलती बंद हो जाएगी... पति ने जब यह धमकी दी तो पत्नी ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन पति की तैयारी पूरी थी। उसने बेडरूम सहित पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इसके बाद दोनों का झगड़ा महिला थाना पहुंचा तो पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है ।
पुलिस ने दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। इसमें पति ने कुबूल किया कि उसने कैमरे लगवाए हैं। उसने कहा, और कोई चारा नहीं था। पत्नी दिन भर फोन पर मायके बात करती है, जरा-जरा सी बात पर सामान तक फेंकने लगती है, इसके सुबूत जुटा रहा हूं। महिला ने पति और ससुर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए तो ससुर ने कहा कि वह तो सगाई से ही सुबूत जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

शादी में दिए गए सामान से लेकर कहासुनी तक की रिकॉर्डिंग कर रखी है। काउंसिलिंग में इनके बीच सुलह नहीं हो पाई है। इन्हें अगली तारीख दी गई है। दोनों की शादी अप्रैल 2021 में हुई। युवक राकेश मार्ग पर रहता है और सरकारी स्कूल में संविदा पर काम करता है। पत्नी गुरुग्राम की एक कंपनी में सेल्स मैनेजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस फीसदी मामले ऐसे ही आ रहे
महिला थाना की प्रभारी किरण राज ने बताया कि यह अकेला मामला नहीं है। 100 में से 10 मामले ऐसे ही हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे के खिलाफ ऑडियो और वीडियो के साक्ष्य लेकर आ रहे हैं। कोई पत्नी की कॉल डिटेल लाकर कहता है कि देखो यह दिन भर मायके बात करती है तो कोई महिला पति के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग निकालकर ले आती है और बताती है कि पति किसी और महिला से फोन पर बात करता है। एक-दूसरे के खिलाफ सुबूत जुटाने के लिए कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं।
कैमरे पति ने लगवाए, काम पत्नी के आए
घर में कैमरे लगाने की एक और शिकायत वैशाली से आई है। यहां युवक और युवती दोनों की दूसरी शादी है। दोनों ने एक-दूसरे को मेट्रीमोनिअल साइट से चुना। युवती का कहना है कि पति ने पूरे घर में कैमरे लगवा रखे हैं। पति ने कहा कि ये कैमरे पहली शादी के बाद ही लगवा दिए थे। हालांकि, पत्नी ने यह भी कहा कि इन कैमरों से उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। पति के झगड़ा करने के सुबूत इन कैमरों से ही उसे मिले हैं। पति मां को साथ लेकर उसे छोड़कर चला गया है। इस केस में भी काउंसिलिंग में समझौता नहीं हुआ। दोनों को अगली तारीख दी गई है।

व्हाट्स एप भी हैक करा रहे
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी नेहा चौहान ने बताया कि एक दूसरे के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पति-पत्नी दोनों कई जतन करते हैं। कई दंपति फोन की रिकार्डिंग, व्हाट्स एप चैट, कॉल रिकार्डिंग, और फोटो लेकर आते हैं। व्हाट्स एप हैक करके उसके चैट सबूत के तौर पर लेकर आते हैं। ऐसा भी केस आया जिसमें पत्नी पति को बताए बगैर परिचित के साथ घर से बाहर चली जाती थी। उस पर नजर रखने के लिए पति ने कैमरे लगवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed