फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एक सप्ताह बाद आज से फिर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एक सप्ताह बाद आज से फिर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

गाजियाबाद। चार्जिंग स्टेशन की विद्युत लाइन में फॉल्ट की वजह से एक सप्ताह से ठप इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सोमवार से फिर शुरू हो जाएगा। पावर कारपोरेशन और बसों का संचालन करने वाली फर्म पीएमआई के इंजीनियरों ने मशक्कत के बाद फॉल्ट को ठीक कर लिया है। शनिवार रात विद्युत लाइन की टेस्टिंग भी सफल रही।

बीते सोमवार को अकबरपुर-बहरामपुर स्थित बस डिपो में बने चार्जिंग प्वाइंट की लाइन में फॉल्ट आ गया था। तीन बार ठीक करके लाइन को चालू करने के बाद बार-बार फॉल्ट आता गया। इसके बाद बीते शुक्रवार को आगरा से विद्युत इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया। विद्युत उपकरण सीटी पीटी को बदलवाकर फॉल्ट को ठीक कराया गया। डिपो इंचार्ज पीआर बिलवारिया ने बताया कि फॉल्ट ठीक कर लाइन की जनरेटर से टेस्टिंग कराई गई। यह सफल रही। इसके बाद लाइन को चालू कराया गया। उनका कहना है कि सोमवार को बसों को रूटों पर उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed