फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

36 डॉक्टर पहले से कम, 31 और का हो सकता है तबादला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
36 डॉक्टर पहले से कम, 31 और का हो सकता है तबादला
विज्ञापन

गाजियाबाद। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों में यह समस्या अब और विकराल होने जा रही है। पहले से 36 डॉक्टर कम हैं। अब 31 और का तबादला हो सकता है। इनकी तैनाती को मंडल में 10 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। शासन को इनकी सूची भेजी जा चुकी है। किसी भी दिन तबादला आदेश आ सकता है। इनकी जगह चिकित्सक मिलेंगे या नहीं, यह साफ नहीं है। पिछले पांच साल में तबादले और सेवानिवृत्ति से चिकित्सकों से कई पद खाली हो चुके हैं, क्योंकि उनकी जगह कोई तैनाती नहीं की गई।
इसी वजह से जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थिति ज्यादा खराब है। जिला मुख्यालय पर भी सांस रोग विशेषज्ञ तक नहीं है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि सूची शासन को जा चुकी है। इन चिकित्सकों की पिछली तीन तैनाती का ब्योरा भी दे दिया गया है। लग रहा है कि इनका तबादला किया जाएगा। उम्मीद है कि इनकी जगह चिकित्सक यहां भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

दिल का डॉक्टर है न सांस का
संयुक्त अस्पताल में मौजूदा समय में हृदय, त्वचा, छाती रोग विशेषज्ञ, फि जिशियन, सर्जरी के एक भी डॉक्टर नहीं हैं, जबकि ईएमओ के तीन पद रिक्त हैं। बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ के सिर्फ एक-एक डॉक्टर कार्यरत हैं। एमएमजी अस्पताल में भी हड्डी, हृदय और छाती रोग विशेषज्ञ के एक भी डॉक्टर नहीं हैं। ऐसे में अगर सूची के अनुसार तबादला हुआ तो इलाज की स्थिति और भी बदतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइन नहीं कर रहे डॉक्टर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राष्ट्रीय नगरीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पिछले चार साल से डॉक्टर साक्षात्कार में हिस्सा तो लेते हैं, लेकिन नियुक्ति होने के बाद ज्वाइन नहीं करते हैं। पिछले दो साल के दौरान जिले में 22 डॉक्टर की नियुक्ति हुई थी, लेकिन ज्वॉइन सिर्फ 4 डॉक्टरों ने ही किया था। इससे पहले भी शासन स्तर से गाजियाबाद में 32 डॉक्टर को नियुक्ति दी गई थी, लेकिन केवल 7 डॉक्टरों ने अपने कागजात जमा करवाए थे। ज्वॉइन सिर्फ तीन डॉक्टरों ने किया था।
मंडल में कार्यरत 10 साल से अधिक डॉक्टरों की स्थिति
चिकित्सक विशेषज्ञ कार्यरत
डॉ. प्रज्ञा प्रसाद पैथोलॉजिस्ट 21
डॉ. एसएन सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ 20
डॉ. नीरज अग्रवाल प्रतिरक्षण अधिकारी 19
डॉ. किशोर कुमार एनेस्थेटिस्ट 19
डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल डेंटिस्ट 18
डॉ. राजबाला महिला रोग 15
डा. सूर्यांशु ओझा एनेस्थेटिस्ट 14
डॉ. वंदना शर्मा महिला रोग 15
डॉ. शालिनी तिवारी बाल रोग 15
डॉ. आरसी गुप्ता परामर्शदाता 12
डॉ. योगेंद्र कुमार ईएमओ 12
डॉ. प्रदीप कुमार यादव एमबीबीएस 11
डॉ. अर्चना बाल रोग 10
डॉ. राजेश कुमार डेंटिस्ट 10
डॉ. महेंद्र सिंह रेडियोलॉजिस्ट 10
डॉ. सुनील त्यागी एसीएमओ 10
डॉ. विश्राम सिंह एसीएमओ 10
डॉ. राजेश कुमार तेवतिया एमबीबीएस 10
डॉ दिनेश कुमार वर्मा बेहोशी 10
डॉ. कैलाश चंद एमबीबीएस 10
डॉ. अभिषेक जायसवाल एमबीबीएस 12
डॉ. महेश तोमर पैथॉलाजिस्ट 14
डॉ. सर्वोदय कुमार एमबीबीएस 10
डॉ. गजेन्द्र प्रताप मथुरिया एमबीबीएस 11
डॉ. संगीता सिंह एमबीबीएस 10
डॉ. रितु वर्मा एमबीबीएस 10
डॉ. रीता आर्य महिला रोग 10
..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed