फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

45 डिग्री पहुंचा पारा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
45 डिग्री पहुंचा पारा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। 45 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचने पर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। रविवार को झुलसाने वाली भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। अवकाश होने से लोग पूरे दिन घरों में कैद रहे। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना जताई है। बादल होने से सोमवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
- हल्के रंग के सूती, पतले और ढीले कपड़े पहनें।
- छाता, टोपी, तौलिया, गमछा या कोई भी पारंपरिक कपड़े से सिर जरूर ढकें।
- अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें।
- यात्रा करते समय पानी जरूर साथ में रखें।
- तरल पदार्थ जैसे छाछ, नींबू पानी का सेवन करें।
- सुपाच्य हल्का भोजन करें। गरिष्ठ और बासी भोजन लेने से बचें।
- पशुओं को छायादार स्थान पर रखें, उन्हें पर्याप्त पानी पिलाने के साथ ही दो बार नहलाएं।
- नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग को दोपहर में घर से बाहर न निकलने दें।
- ओआरएस का सेवन जरूर करें।
- किसी भी तरह से आपात स्थिति से बचने के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed