फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रैपिड रेल दूसरे खंड में निर्माण तेज, पिलर का 60 फीसदी काम पूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रैपिड रेल दूसरे खंड में निर्माण तेज, पिलर का 60 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई तक पहले प्राथमिकता खंड में निर्माण संबंधी 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पहले खंड पर रैपिड रेल मार्च 2023 में रैपिड रेल दौड़ेंगी। दूसरे खंड में दुहाई से मेरठ साउथ तक रेल का संचालन अक्तूबर 2023 में प्रस्तावित है। ऐसे में अब दुहाई से मेरठ के बीच दूसरे खंड में निर्माण तेज हो गया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने दूसरे खंड में दुहाई से मेरठ शताब्दीनगर तक 60 फीसदी पिलर का निर्माण पूरा कर लिया है। दुहाई से शताब्दीनगर तक कुल 1161 पिलर का निर्माण होना है, इनमें से 700 पिलर का काम पूरा कर लिया गया है। उसमें अलावा दूसरे खंड में पिलर की नींव का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रैपिड के दूसरे भाग में करीब 5500 पिलर की नींव बनाई जानी है। इनमें से 4700 नींव संबंधी काम पूरा हो गया है। पिलर का निर्माण कार्य पूरा होते ही रैपिड रेल के एलिवेटेड ट्रैक (वायडक्ट) का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कॉरिडोर की विभिन्न साइट पर दिनरात निर्माण कार्य जारी है।
जल्द तैयार होंगे मुरादनगर, मोदीनगर नॉर्थ और साउथ स्टेशन
रैपिड रेल के दूसरे खंड में गाजियाबाद में कुल तीन स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से मुरादनगर, मोदीनगर नॉर्थ और मोदीनगर साउथ का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मुरादनगर रैपिड स्टेशन में तो प्लेटफार्म का काम शुरू हो गया है। स्टेशनों का आने वाले कुछ माह में निर्माण पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि दूसरे खंड में पिलर संबंधी कार्य पूरा होने के साथ एलिवेटेड ट्रैक का काम गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के अध्यक्ष 8 आवास व शहरी मामले के मंत्रालय में सचिव मनोज जोशी ने एनसीआरटीसी प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह के साथ पहले खंड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सराय कालेखां से शुरू होकर निरीक्षण प्राथमिकता खंड पर पहुंचा। फिर साहिबाबाद स्टेशन, मेरठ रोड तिराहा स्टेशन पर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद रैपिड के एलिवेटेड ट्रैक पर पटरियों और बिजली के खंभों का कार्य देखा। दुहाई डिपो में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्र्यों की प्रगति पर उन्होंने संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed