{"_id":"624210f638068e60382b0f8e","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd236035563","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुट्टू के आटे में चावल के मिलावट का शक, बिक्री पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुट्टू के आटे में चावल के मिलावट का शक, बिक्री पर लगाई रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुट्टू के आटे में चावल के मिलावट का शक, बिक्री पर लगाई रोक
गाजियाबाद। नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कुट्टू के आटे की जांच के लिए अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को मेरठ रोड स्थित मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में मेसर्स हिमवती फूड वर्धमानपुरम में अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों को यहां कुट्टू के आटे में चावल की मिलावट की शिकायत मिली।
सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि कुट्टू के आटे और मसालों में मिलावट की शिकायत पर जांच कराई गई है। मौके पर पहुंची टीम ने मिलावट होने का शक होने पर छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही 10 क्विंटल कुट्टू की ब्रिकी पर रोक लगाई है। कुट्टू का आटा एवं अन्य मसालों को पीसकर पैक किया जा रहा था। इस संबंध में फैक्टरी के मालिक संदीप मलिक से भी अधिकारियों ने जानकारी ली है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा ने बताया कि शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह, सुबोध कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राकेश कुमार यादव, विपिन कुमार सिंह और सुरेंद्र कुमार चौरसिया ने मौके पर जाकर जांच की। कुट्टू आटा के दो नमूने, कुट्टू साबुत का एक नमूना, हल्दी पाउडर (खुला) का एक नमूना, सेंधा नमक का एक नमूना और मिर्च पाउडर का एक नमूना एकत्र कर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।